Accountancy, asked by PragyaTbia, 10 months ago

चंदा क्या है? इसकी गणना किस प्रकार की जाती है?

Answers

Answered by theultimate
17

3neehjednsissBasedbsndd

Answered by kaushalinspire
16

चंदा एक सदस्यता शुल्क है जिसका भुगतान सदस्य द्वारा वार्षिक आधार पर किया जाता है। यह इस प्रकार की संस्थाओं में आय का मुख्य स्रोत है। सदस्यों द्वारा भुगतान किया गया चंदा, प्राप्ति एवं भुगतान खाते में प्राप्ति के रूप में और आय और व्यय खाते में आय के रूप में दर्शाया जाता है। यह ध्यान रहे कि प्राप्ति और भुगतान खाता वर्ष के दौरान वास्तव में प्राप्त चंदे की कुल राशि को दर्शाता है जबकि आय और व्यय खातों में दर्शायी गई राशि केवल चालू अवधि से संबंधित राशि को सीमाबद्ध करती है चाहे यह प्राप्त हुई है या नहीं।

चंदे की गणना निम्न प्रकार की जाती है -

उदाहरण के लिए, एक क्लब ने वर्ष 2012-13 के दौरान 20,000 रु. चंदे के रूप में प्राप्त किए, इसमें से 3,000 रु. वर्ष 2011-12 से और 2,000 रु. 2013-14 से संबंधित है और वर्ष 2012-13 के 6,000 रु. अभी तक अप्राप्त हैं। इस स्थिति में प्राप्ति एवं भुगतान खाता चंदे से प्राप्त 20,000 रु. दर्शाएगा। लेकिन आय और व्यय खाता, वर्ष 2012-13 के लिए चंदे से प्राप्त आय के रूप में 21,000 रु. दर्शाएगा। इसकी गणना नीचे दी गई है।

2012-2013 को प्राप्त चंदा                    (रु.)   20,000

घटाया: 2011-2012 वर्ष के लिए चंदा              -(3,000)

                                                             =   17,000  

घटाया: वर्ष 2013-2014 के लिए चंदा                -2000

                                                                =  15,000

जोड़ा: वर्ष 2012-2013 के लिए अप्राप्त चंदा       +6,000  

वर्ष 2012-2013 के लिए चंदे की आय             =  21,000    

Similar questions