Science, asked by Mutagekarswapni7511, 9 months ago

चयन का अधिकार क्या है?

Answers

Answered by NEERAJP4132
2

Answer:

चुनाव शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है चुन और नाव जिसका अर्थ होता है योग्य व्यक्ति का चयन करना। वैसे तो चुनाव का इतिहास काफी पुराना है लेकिन वर्तमान समय में यह मानव विकास का एक अहम हिस्सा है। चुनाव को किसी भी लोकतंत्र का आधार स्तंभ माना जाता है। किसी भी स्वस्थ्य लोकतंत्र के लिए एक निश्चित अंतराल के बाद चुनाव प्रक्रिया का होना काफी आवश्यक होता है क्योंकि ऐसा ना होने पर वर्तमान राजनेताओं और देश की बागडोर संभालने वाले व्यक्तियों में ऐसी भावना उत्पन्न हो जाती है कि उन्हें उनके पद से कोई नही हटा सकता है।

चुनाव के ही द्वारा आधुनिक लोकतंत्रों के विभिन्न संस्थाओं के पदों के लिए भी लोगों का चयन किया जाता है। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों द्वारा लोकतंत्र को मजबूती प्राप्त होती है। चुनावों द्वारा समय-समय पर होने वाले सत्ता परिवर्तन इस बात को साबित करते हैं कि लोकतंत्र में अंतिम निर्णय जनता का ही होता है। यहीं कारण है चुनावों को लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व के रुप में भी जाना जाता है। हर देश की चुनावी प्रक्रिया दूसरे देश से भिन्न होती है लेकिन इन सभी का मकसद एक ही होता है यानि योग्य या फिर अपने पसंद के प्रत्याशी का चयन करना।

Thanks,

Similar questions