Hindi, asked by ankushkumar14043, 2 months ago

ch 14 akbari lota summary​

Answers

Answered by shabistaimam12345
0

Answer:

जब हुमायुँ के बाद अकबर बादशाह बने तो उन्होंने उस ब्राह्मण का पता लगा लिया, जिस ब्राह्मण ने हुमायुँ को इस लोटे से पानी पीला कर उसकी जान बचाई थी। उस ब्राह्मण से अकबर ने यह लोटा ले लिया और इसके बदले दस सोने के लोटे दे दिए।

यह लोटा सम्राट अकबर को बहुत प्यारा था। इसी से इसका नाम अकबरी लोटा पड़ा। वह बराबर इसी से वजू करता था। सन् 57 तक इसके शाही घराने में रहने का पता है। पर इसके बाद लापता हो गया। कलकत्ता के म्यूजियम में इसका प्लास्टर का मॉडल रखा हुआ है।

वजू – पूजा करने का तरीका

म्यूजियम – अजायब घर

मॉडल – प्रतिरूप

बिलवासी जी आगे सुनाते हैं कि यह लोटा सम्राट अकबर को बहुत ज्यादा प्यारा था। इसी कारण इसका नाम अकबरी लोटा पड़ा। अकबर हमेशा इसी लोटे को पूजा करने के लिए प्रयोग करता था। बिलवासी जी कहते हैं कि अभी इतनी ही जानकारी है कि 1857 के आसपास शाही घराने के पास यह लोटा हुआ करता था पर इसके बाद यह लोटा गायब हो गया। कलकत्ता के अजायब घर में इसका प्लास्टर का मॉडल रखा हुआ है।

पता नहीं यह लोटा इस आदमी के पास कैसे आया? म्यूजियम वालों को पता चले तो फेंसी (अच्छा) दाम देकर खरीद ले जाएँ।

फेंसी – अच्छा

आगे बिलवासी जी कहते हैं कि पता नहीं यह लोटा इस आदमी के पास कहा से आ गया? अगर म्यूजियम वालों को पता चले तो अच्छा-ख़ासा दाम देकर खरीद ले जाएँ क्योंकि उन्हें ऐसी चीजों की बहुत जरूरत होती है।

इस विवरण को सुनते-सुनते साहब की आँखों पर लोभ और आश्चर्य का ऐसा प्रभाव पड़ा कि वे कौड़ी के आकार से बढ़कर पकौड़ी के आकार की हो गईं। उसने बिलवासी जी से पूछा- ’’तो आप इस लोटे का क्या करिएगा?’’

लेखक कहते हैं कि जब अंग्रेज ने बिलवासी जी के मुँह से यह कहानी सुनी तो अंग्रेज की आँखे खुलकर बड़ी हो गई उसके अन्दर लोभ जाग गया और साथ-ही-साथ वह आश्चर्य चकित हो गया और उनकी आँखे जो कि पहले छोटी थी, कौड़ी के आकार थी, अब बढ़कर पकौड़ी के आकार की हो गई है अर्थात् बड़ी हो गई, उसने बिलवासी जी से पूछा- कि आप इस लोटे को खरीदकर क्या करेंगे।

“मुझे पुरानी और ऐतिहासिक चीजों के संग्रह का शौक है।’’

“मुझे भी पुरानी और ऐतिहासिक चीजों के संग्रह करने का शौक है। जिस समय यह लोटा मेरे ऊपर गिरा था, उस समय मैं यही कर रहा था। उस दुकान से पीतल की कुछ पुरानी मूर्तियाँ खरीद रहा था।’’

Similar questions