Character sketch of wazir ali khan in hindi for 10 class
Answers
Answer:
प्रिय मित्र!
हम आपके प्रश्न के लिए अपने विचार दे रहे हैं। आप इसकी सहायता से अपना उत्तर पूरा कर सकते हैं।
कारतूस पाठ में वजीर अली की बहादुरी के बारे में दिया गया है। वजीर अली एक बहादुर, जांबाज़ और निडर व्यक्ति था। वजीर अली को अंग्रेज सरकार गिरफ्तार करना चाहती थी। वजीर अली रॉबिनहुड की तरह लोगों में मशहूर था। वजीर अली बहुत बहादुर और हिम्मतवाला योद्धा था। वह अपने दुश्मनों के मुंह से अपनी तारीफ करवाता था। वजीर अली को पकड़ने के लिए आई अंग्रेजी सेना के कैंप में जाकर उन्हीं से कारतूस लेकर वजीर अली ने यह साबित कर दिया कि वजीर अली को पकड़ना कोई खेल नहीं है। वजीर अली को अपना आत्म-सम्मान अपनी जान से प्यारा था।
Key points:
वह साहसी, वीर, निडर, आज़ादी पसंद व्यक्ति है। ये उसके चरित्र के मुख्य गुण हैं।
Answer:
वजीर अली
'कारतूस' कहानी में वजीर अली को एक बहादुर, साहसी और निडर व्यक्ति के रुप में बताया गया है| वजीर अली अवध के नवाब आसिफ़ उद्दौला का पुत्र था। ईस्ट इंडिया कंपनी ने उसे शासन से वचिंत कर उसके चाचा को उसका राज्य को सौंप दिया था। उसका विशाल व्यक्तित्व ही था कि उसके विरोधी भी उसकी तारीफ करते थे।
उसका यही उद्देश्य था कि अंग्रेजों को अपने देश से निकाल बाहर करना। वह इतना बहादुर व निडर व्यक्ति था कि अकेले ही अंग्रेजी सेना के खेमे में घुसकर अंग्रेजी अफ़सर से कारतूस प्राप्त कर लिया। उसकी बहादुरी के आगे वह अफ़सर भी नतमस्तक हो गया था। उसे किसी की गुलामी पसंद नहीं थी।
Explanation:
- वजीर अली एक साहसी वीर और महत्वाकांक्षी और स्वाभिमानी शासक था,
- वह अंग्रेजों का घोर विरोधी था और अपने राज्य अवध की सत्ता इन जाने के बाद उसने अंग्रेजों के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया।
- वजीर अली एक बेहद साहसी और निडर व्यक्ति था।
