Hindi, asked by Riyajaiswal, 1 year ago

Charecter sketch of character from deepdan

Answers

Answered by Chirpy
10

दीपदान में पन्ना धाय का चरित्र बहुत उच्च स्तर का था। उसमें ममता, करुणा, देश प्रेम, कर्तव्य परायणता और त्याग की भावना थी। वह अपने कर्तव्य का पालन करने के लिए बड़ा से बड़ा त्याग करने को तैयार थी। बनवीर ने राज्य प्राप्त करने की लालसा से उदय सिंह की हत्या करने के लिए षड्यंत्र रचा। वह उदय सिंह की धाय थी इसलिए उसकी रक्षा करना उसका कर्तव्य था। उसने हर तरह के प्रलोभन को ठुकरा कर उदय सिंह की रक्षा करी। अपने कर्तव्य को पूर्ण करने के लिए उसने अपने पुत्र चन्दन की बलि दे दी।

Answered by Itzunknownhuman
1

(ノ◕ヮ◕)ノ*.✧Answer:-

पन्ना

दीपदान में पन्ना धाय का चरित्र बहुत उच्च स्तर का था। उसमें ममता, करुणा, देश प्रेम, कर्तव्य परायणता और त्याग की भावना थी। वह अपने कर्तव्य का पालन करने के लिए बड़ा से बड़ा त्याग करने को तैयार थी।

बनवीर ने राज्य प्राप्त करने की लालसा से उदय सिंह की हत्या करने के लिए षड्यंत्र रचा। वह उदय सिंह की धाय थी इसलिए उसकी रक्षा करना उसका कर्तव्य था। उसने हर तरह के प्रलोभन को ठुकरा कर उदय सिंह की रक्षा करी। अपने कर्तव्य को पूर्ण करने के लिए उसने अपने पुत्र चन्दन की बलि दे दी।

पन्ना एक साहसी महिला थी जिसमें राजभक्ति, अपूर्व त्याग, विवेक और दुर्दशिता आदि जैसे अनेक गुण थे।

बनवीर सिंह

बनवीर सिंह एक लालची और निर्दयी व्यक्ति था जो चित्तोड का राज्य प्राप्त करने के लिए किसी की भी हत्या कर सकता था। उसने विक्रमादित्य की हत्या करने के बाद उदय सिंह की हत्या करने के लिए एक योजना बनाई। उसने पन्ना को जागीर देने का प्रलोभन दिया। जब उसने स्वीकार नहीं किया तो उसने क्रोधित होकर चन्दन को उदय सिंह समझकर उसकी हत्या कर दी।

Similar questions