Geography, asked by anjumalisha97, 4 days ago

छोभ मंडल को जीवनदायिनी परत क्यों कहा जाता है​

Answers

Answered by shishir303
0

क्षोभमंडल को जीवनदायिनी परत क्यों कहा जाता है​?

क्षोभमंडल को जीवनदायिनी परत इसलिये कहा जाता है, क्योंकि पृथ्वी पर जीवन के अनुकूल जो भी परिस्थितियां होती हैं, वह सभी इसी परत में घटित होती हैं। इस परत में ही प्राकृतिक घटनाएं घटित होती हैं, जैसे वायु का चलना, वर्षा का होना, आकाश में बिजली का चमकना, बादलों का निर्माण और उनका बरसना तथा मौसम की अन्य प्राकृतिक घटनाएं सभी इसी परत में घटित होती हैं, जो पृथ्वी पर जीवन के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराती हैं। इसीलिए क्षोभ मंडल को जीवनदायिनी परत कहा जाता है।

Answered by krishna210398
0

Answer:

क्षोभमंडल को जीवनदायनी परत इसलिए समझा जाता है, क्योंकि जीवित रहने के लिए समस्त अनुकूल दशाएं इस परत में होती हैं इसके अलावा वायु का चलना, वर्षा का होना, बिजली चमकना व बादलों का बनना आदि मौसम संबंधी समस्त घटनाएं इसी परत में होती हैं।

Explanation:

इसी परत में आर्द्रता, जलकण, धूलकण, वायुधुन्ध तथा सभी मौसमी घटनाएं होती हैं। यह पृथ्वी की वायु का सबसे घना भाग है और पूरे वायुमंडल के द्रव्यमान का ८०% हिस्सा इसमें मौजूद है। भूमध्य रेखा (इक्वेटर) पर इसकी गहराई २० किमी है जो ध्रुवों पर घटकर सिर्फ़ ७ किमी ही रह जाती है। क्षोभमण्डल की औसत ऊँचाई १० से 12 कीमी है।

#SPJ3

Similar questions