Hindi, asked by BrainlyHelper, 1 year ago

छोटू ने चारों तरफ़ नज़र दौड़ाई। छोटू ने चारों तरफ़ देखा। उपर्युक्त वाक्यों में समानता होते हुए भी अंतर है। वाक्यों में मुहावरे विशिष्ट अर्थ देते हैं। नीचे दिए गए वाक्यांशों में 'नज़र' के साथ अलग-अलग क्रियाओं का प्रयोग हुआ है। इनका वाक्यों या उचित संदर्भों में प्रयोग करो- नज़र पड़ना नज़र रखना नज़र आना नज़रें नीची होना
Class 6 NCERT Hindi Chapter ‘पार नज़र के’

Answers

Answered by nikitasingh79
50
मुहावरे :- जब कोई वाक्य या वाक्यांश अपने साधारण अर्थ को छोड़कर विलक्षण अर्थ प्रकट करें, तो उसे ‘मुहावरा’ कहा जाता है।

उत्तर:-
१. नज़र पड़ना -
वाक्य - सोहन बाजार जा रहा था कि अचानक मेरी नजर उस पर पड़ी।

२. नज़र रखना-
वाक्य - आजकल रमेश के पिता उस पर कड़ी नज़र रखते हैं।

३. नज़र आना -
वाक्य - मोहन तो आजकल बिल्कुल नजर नहीं आता।

४. नज़रें नीची होना -
वाक्य - सुरेश की चोरी पकड़ी जाने पर उसके पिता की नज़र नीची हो गई।

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।
Similar questions