Hindi, asked by sajigeorge66, 8 months ago

Conversation between two friends on lockdown in hindi

Answers

Answered by PravinRatta
117

लॉकडाउन पर दो दोस्तों के बीच संवाद ऐसे लिखें

राम: यह लॉकडाउन क्यों लगाया गया है? इसकी वजह क्या है श्याम?

श्याम: तुम्हे पता नहीं है? अरे यह कोरोना वायरस के कारण लगा है।

राम: क्यों, यह लॉकडाउन लगाने से क्या होगा?

श्याम: कोरोना वायरस से लडने के लिए अभी हमारे पास कोई दवा नहीं है और यह तेजी से फैल रहा है जिसका एक ही उपाय है कि लोग इकठ्ठे ना हों इसलिए यह लगाया गया है।

राम: अच्छा। लेकिन अभी भी इसे कई लोग नहीं मान रहे हैं। बहुत से लोग बाहर निकल रहे हैं।

श्याम: हां, यह बेहद खतरनाक है। लोगों को ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे और बीमारी फैलेगी। सरकार ने हमारे सुरक्षा के लिए ही यह कदम उठाया है।

राम: मैं भी इन दिनों घर में ही रहता हूं। कहीं बाहर नहीं निकलता हूं।

श्याम: वाह, बहुत अच्छा करते हो। यह हम सभी के लिए अच्छा है।

Similar questions