Social Sciences, asked by negiishu23, 4 months ago

डोमिनियन स्टेटस और पूर्ण स्वराज की स्थितियों में अंतर का पता लगाइए​

Answers

Answered by madeducators3
2

डोमिनियन स्टेटस और पूर्ण स्वराज की स्थितियों में अंतर

Explanation:

डोमिनियन स्टेटस

  • औपनिवेशकि स्वराज्य (डोमिनियन स्टेटस) की मांग भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पहली बार 1908 ई. में की थी।
  • उस समय इसका अर्थ केवल इतना ही था, कि आन्तरिक मामलों में भारतीयों को स्वशासन का अधिकार दिया जाए, जैसा कि ब्रिटिश साम्राज्य के अंतर्गत कनाडा को प्राप्त था।
  • किन्तु ब्रिटिश भारतीय सरकार ने इस मांग को स्वीकार नहीं किया।

पूर्ण स्वराज

  • १९ दिसम्बर १९२९ को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज की घोषणा की थी और लोगों ने ब्रितानी साम्राज्य से पूरी तरह से स्वतंत्र होकर 'अपना राज' बनाने के लिए संघर्ष करने की प्रतिज्ञा की थी।
  • 31 दिसम्बर 1929 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का वार्षिक अधिवेशन तत्कालीन पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर में हुआ।
  • इस ऐतिहासिक अधिवेशन में कांग्रेस के ‘पूर्ण स्वराज’ का घोषणा-पत्र तैयार किया तथा 'पूर्ण स्वराज' को कांग्रेस का मुख्य लक्ष्य घोषित किया।
  • जवाहरलाल नेहरू, इस अधिवेशन के अध्यक्ष चुने गये।
Similar questions