Hindi, asked by starsarah, 1 year ago

debate against social media in hindi

Answers

Answered by VidhuJain
67
हालांकि सोशल  मीडिया का मानवीय संबंधों पर सकारात्मक तथा नकारात्मक दोनों ही रूपों में प्रभाव पढ़ता है , किन्तु यहाँ हम उसके नकारात्मक पहलुओं पर चर्चा करेंगे |

भले ही सोशल मीडिया परिवारों तथा मित्रों को जोड़े रखती है, किन्तु आज हम अपने ही निकट रहने वाले सम्बन्धियों व पड़ौसियों से अनजान हैं | ज़रूरतपड़ने पर कभी ये हमारा संबल हुआ करते थे | जान पहचान के अभाव में आज किसी भी अप्रिय घटना के समय हम अकेले रह जाते हैं |  

मनुष्य धीरे धीरे एक वर्चुअल संसार में अकेले रहने का आदि होता जा रहा है | यही सोशल मीडिया का सबसे बड़ा दुष्परिणाम है | सोशल मीडिया पर व्यक्ति की वास्तविक पहचान सुनिश्चित नहीं हो पाती, हम यह भी नहीं जानते कि हमारे साथ छल तो नहीं हो रहा | ज़रूरत है, एक सीमित दायरे में रहकर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने की |
Similar questions