Hindi, asked by saksharshiful, 1 year ago


Debate on against co education in hindi

Answers

Answered by Chirpy
52

      सह शिक्षा में बालक और बालिकायें कक्षा में साथ पढ़ते हैं। इससे कुछ अच्छे लाभ हो सकते हैं। बचपन से साथ में पढ़ने से वे एक दूसरे को ज्यादा अच्छे से समझ सकते हैं। बड़े होकर उन्हें साथ काम करने में सुविधा होगी क्योंकि वे एक दूसरे की ज़रूरतों को ठीक से समझ सकेंगे। इसके अतिरिक्त वे एक दूसरे के साथ रहने में अभ्यस्त होंगे। इसलिए आगे चलकर साथ में ज्यादा अच्छा काम कर सकेंगे।

      सह शिक्षा से उनका आत्म विश्वास बढ़ता है। वे एक दूसरे के व्यक्तित्व को प्रभावित करते हैं। विद्यालय में नियमित आचरण होता है।

      परन्तु सह शिक्षा से काफी हानि होने की सम्भावना है। विद्यार्थियों के मन भटक सकते हैं। उनमें एकाग्रता की कमी हो सकती है। पढ़ाई की जगह वे अन्य कार्यों में अधिक रूचि रख सकते हैं। इस प्रकार बचपन में उनकी शिक्षा की बुनियाद पक्की नहीं हो पायेगी।

      अनैतिक कार्य भी संभव हैं। छोटी उम्र में बालक बालिकायें नासमझ होते हैं। वे एक दूसरे को देखकर काम करते हैं। अगर उनके सामने कोई गलत उदाहरण होंगे तो बचपन में ही वे गलत रस्ते पर जा सकते हैं। इसलिए सह शिक्षा उचित नहीं है।                      





Similar questions