Hindi, asked by part4ishrbhavnair, 1 year ago

Definition on shabd and pad with examples.

Answers

Answered by Shreya93
46
भाषा की लघुत्तम सार्थक स्वतंत्र इकाई को shabdh कहते हैं.(वर्णों के सार्थक मेल)

उदा...
राम , किताब , पढ़ता , हैं.



जब शब्द को व्याकराणिक इकाई के रूप में वाक्य में प्रयुक्त होते हैं, तो उसे pad कहते है.(शब्दों के सार्थक मेल)

उदा .....
राम किताब पढ़ता हैं .

Answered by jayathakur3939
11

शब्द की परिभाषा :- भाषा की सबसे छोटी इकाई वर्ण होती है। वर्णों के सार्थक समूह को शब्द कहते हैं। दूसरे शब्दों में एक या एक से अधिक वर्णों से बनी हुई स्वतंत्र सार्थक ध्वनि शब्द कहलाती है। भारतीय संस्कृति में शब्द को ब्रह्म कहा गया है।

उदाहरण  :-

एक वर्ण से निर्मित शब्द - न (नहीं)

अनेक वर्णों से निर्मित शब्द - पंकज, सरोज, महान आदि।

पद की परिभाषा :- शब्दों का अपना एक अर्थ होता है परंतु यही शब्द जब एक वाक्य में प्रयोग किये जाते हैं तो लिंग, वचन, कारक इत्यादि व्याकरण के नियमों से बंधकर स्वतंत्र नहीं रह जाते और पद बन जाते हैं।

उदाहरण  :-

रमेश पानी पिया

यह तीनों स्वतंत्र शब्द हैं जिनका अपना एक अलग अर्थ है परन्तु जब हम इन तीनों शब्दों का एक वाक्य में प्रयोग करेंगे तब यह शब्द पद बन जायेंगे।

"जैसे रमेश ने पानी पिया।"

इस वाक्य में "ने" कारक द्वारा यह तीनों शब्द आपस में जुड़कर पद बन गए हैं।

Similar questions