DElhi ki badalti tasveer par anuched in hindi
Answers
Answered by
73
दिल्ली भारत की राजधानी है। यह ऐसा शहर है, जिसे पूरे हिन्दुस्तान का दिल माना जाता है। दिल्ली का इतिहास बहुत पुराना रहा है। माना जाता है कि महाभारत काल मेें प्रचलित इंद्रप्रस्थ नगरी दिल्ली ही है। कहा जाता है कि यह सात बार बसी और सात बार उजड़ी। इस नगरी में हिन्दू, मुस्लिम तथा अंग्रेज़ों शासकों ने राज किया है। यह सदैव से भारत के लिए प्रमुख रही है। यही कारण है कि दिल्ली में अनेक ऐतिहासिक तथा दर्शनीय स्थल है। यहाँ लाखों की संख्या में सैनानी आते हैं। दिल्ली में ही देश के प्रधानमंत्री तथा राष्ट्रपति रहते हैं। यहाँ पर चिकित्सा, शिक्षा, नौकरी आदि की तमाम सुविधाएँ विद्यमान है। आज यह आधुनिक सुख-सुविधाओं से युक्त दिल्ली है। तभी लोग इसकी तरफ स्वतः ही खीचे चले जाते हैं। दिल्ली यातायात के उत्तम साधन जैसे लो फ्लोर बसें तथा मेट्रो ने दिल्ली के सौंदर्य और आधुनिकता पर चार-चाँद लगा दिए हैं। देखते ही देखते दिल्ली तो मानों बदल ही गई है। आज यहाँ लगभग प्रत्येक स्थान पर बड़े-बड़े मॉल देखें जा सकते हैं।
Answered by
36
दिल्ली जो कि हमारे भारतवर्ष की राजधानी है एक बहुत ही आकर्षक शहर है I दिल्ली का ऐतिहासिक काल से बहुत ही महत्व रहा है I कालांतर में दिल्ली की छवि में खूब परिवर्तन आया है I दिल्ली अनेक राजनीतिक और सांस्कृतिक कार्य गतिविधियों का केंद्र रहा है I दिल्ली में जहां पहले झुग्गी बस्तियां होती थी वहीं अब फ्लैट और अपार्टमेंट आदि बन गए हैं I जहां पहले लोग खुले में शौच करते थे वहीं अब जगह जगह पर सरकार ने शौचालय बनवा दिए हैं I दिल्ली में अब बिजली की समस्या भी खत्म हो गई है और सरकार शहर में प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर रही है अब दिल्ली प्रदूषण मुक्त बनाया जा रहा है I
Similar questions