Hindi, asked by ramijraja6224, 9 months ago

delhi me yamuna ke badhte pradushan aur ghatte bhu jal satr par cinta vaykat karte hue samachar patr ke sampadak ko patr likhiye in hindi

Answers

Answered by bhatiamona
0

Answer:

दिनाँक - 20/10/2019

सेवा में,

संपादक,

नवभारत टाइम्स,

नई दिल्ली  |

माननीय संपादक महोदय ,

                                  सविनय निवेदन यह है  मैं मुकुल रोहतगी दिल्ली के लक्ष्मी नगर का निवासी हूं। यमुना नदी मेरे घर के निकट ही है। मैं यमुना नदी में बढ़ते जा रहे प्रदूषण के बारे में आपके आपके समाचार-पत्र के माध्यम से प्रशासन को अवगत कराना चाहता हूं। नित्य सुबह मैं टहलने के लिए यमुना के निकट तक जाता हूं तो मैं देखता हूं कि यमुना में निरंतर दिन-प्रतिदिन प्रदूषण बढ़ता जा रहा है और यमुना नदी एक गंदे नाले में तब्दील हो गई है। औद्योगिक कल-कारखानों का प्रदूषित कचरा निरंतर यमुना में बहाया जा रहा है। साथ ही लोग अपनी पूजन सामग्री से लेकर अन्य वस्तुएं यमुना में आकर डाल देते हैं। इससे यमुना नदी निरंतर प्रदूषित हो रही है, यमुना में पानी का अभाव हो जाने के कारण दिल्ली के भूजल-स्तर भी निरंतर घटता जा रहा है। भूजल का दोहन भी अंधाधुंध स्तर पर हो रहा है, जिससे आने में समय दिल्ली में पानी का भयंकर संकट खड़ा हो सकता है। कृपया संबंधित प्रशासन इस बारे में ध्यान दें।

                                       धन्यवाद..

एक जागरूक पाठक,

मुकुल रोहतगी,

लक्ष्मी नगर |

Similar questions