Hindi, asked by Suhab7678, 1 year ago

Duniya me sabse methe cij

Answers

Answered by Anonymous
0

Answer:

यह है दुनिया की सबसे गहरी मीठे पानी की झील, पढ़ें नई दिल्ली (टीम डिजिटल)। रूस स्थित लेक बयकाल झील दुनिया की सबसे प्राचीन और गहरी झील है। ऐसा माना जाता है कि यह झील 3 करोड़ साल पुरानी है।

Explanation:

नई दिल्ली (टीम डिजिटल)। रूस स्थित लेक बयकाल झील दुनिया की सबसे प्राचीन और गहरी झील है। ऐसा माना जाता है कि यह झील 3 करोड़ साल पुरानी है। इसकी औसत गहराई 744.40 मीटर है। बयकाल दुनिया की सबसे बड़ी मीठे पानी वाली झील है। अगर बर्फ़ में जमे हुए पानी और ज़मीन के अंदर के पानी को छोड़ दिया जाए, तो दुनिया की सतह पर मौजूद 20 प्रतिशत मीठा पानी इसी एक झील में समाया हुआ है।

बयकाल झील रूस के साइबेरिया क्षेत्र के दक्षिण भाग में, रूस के दो राज्यों इरकुत्स्क ओबलस्त की सीमा से लगी हुई है। इस झील को यूनेस्को ने विश्व की अनूठी प्राकृतिक विरासतों की सूची में शामिल कर रखा है। इस झील की लम्बाई 636 किलोमीटर है और इस झील में दुनिया में उपस्थित कुल पीने लायक पानी का पांचवा हिस्सा और रूस में उपस्थित कुल पीने लायक पानी का 90 प्रतिशत हिस्सा सुरक्षित है।

क्या देखें

इस झील में पाए जान वाले बहुत-से जीव और बहुत-सी वनस्पतियां दुनिया के किसी अन्य जलाशय में नहीं पाए जाते। इसकी गहराई 1,642 मीटर है। इसका पानी विश्व की सब झीलों में साफ़ माना जाता है। इस झील का आकार एक पतले और लंबे चांद की तरह है। कहा जाता है कि इस झील में अरबों डॉलर का सोना पड़ा हुआ है। माना जाता है कि साइबेरिया का शासक व्हाइट एडमिरल एलेक्जेंडर कोलचाक इसी रास्ते से ट्रेन से गुजर रहा था और उस दौरान उसके पास का सारा सोना मीठे पानी की इस झील में गिर गया।

Similar questions