Hindi, asked by indramanitiwari, 1 year ago

Ek samaj sevak Ki Atmakatha

Answers

Answered by bhatiamona
3

एक समाज सेवक की आत्मकथा

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस  

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस  एक समाज सेवक थे जिन्होंने अपना सारा जीवन देश की सेवा के लिए निर्भर कर दिया | महान क्रान्तिकारी, भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे सुभाष चन्द्र बोस। एक ऐसा व्यक्तित्व जिसने अपने कार्यों से अंग्रेजी सरकार के होश छुड़ा दिये।

नेता जी  सुभाष चन्द्र बोस का जन्म  

सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी, सन 1897 ई. में उड़ीसा के कटक नामक स्थान पर हुआ था।  इनके पिताजी का नाम ' जानकीनाथ बोस ' था। वह कटक शहर के प्रसिद्ध वकील थे। इनकी माताजी का नाम ' प्रभावती ' था। वह सुघड़ गृहिणी थीं।  

नेता जी का व्यक्तित्व  

आज़ादी की लड़ाई में देश के अनेक लोगों और नेताओं ने अपना योगदान दिया था। उन वीरों में से एक नाम ' नेताजी सुभाषचंद्र बोस ' का भी था। इन्होंने अपने वीरतापूर्ण कार्यों से अंग्रेज़ी सरकार की नींव को हिलाकर रख दिया था। ये जब तक रहे , तब तक अंग्रेज़ी हुक्मरान चैन की नींद नहीं सो पाए। अंग्रेज़ों द्वारा किए गए अत्याचारों और अन्याय के वे परम विरोधी थे। इन्होंने अपने दम पर ' आज़ाद हिन्द फ़ौज ' का निर्माण कर उसे अंग्रेज़ों के विरूद्ध खड़ा कर दिया था। अपने देश और देशवासियों के प्रति इनके मन में अगाध श्रद्धा थी।

सुभाष चंद्र बोस भारत के सबसे मशहूर स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे। वह युवाओं का एक प्रभावशाली प्रभावशाली व्यक्ति थे और स्वतंत्रता के लिए भारत के संघर्ष के दौरान भारतीय राष्ट्रीय सेना (आईएनए) की स्थापना और अग्रणी द्वारा 'नेताजी' नामक उपाधि अर्जित की थी। भारत में इस शहीद की शहादत हमेशा इन्हें याद किया जाता है |

Read more

एक समाज सेवक की आत्मकथा

https://brainly.in/question/1193166

Similar questions