Math, asked by khushimh30071, 1 year ago

एक जार में 24 कंचे है जिनमे कुछ हरे हैं और शेष नीले हैं | यदि इस जार में से यादृच्छया एक कंचा निकाला जाता है तो इस कंचे के हरा होने कि प्रायिकता 2/3 है | जार में नीले कंचों कि संख्या ज्ञात कीजिए |

Answers

Answered by nikitasingh79
1

Answer:

जार में नीले कंचों की संख्या = 8  

Step-by-step explanation:

दिया है : जार में कंचों की कुल संख्या = 24

मान लीजिए हरे कंचों की संख्या = x  

नीले कंचों की संख्या = 24 - x

हरे कंचें आने की प्रायिकता ,P(हरे कंचें) = जार में स्थित हरे कंचों की संख्या/ जार में कुल कंचों की संख्या

2/3 =  x/(24)

3x = 24 × 2

x = 48/3

x = 16  

हरे कंचों की संख्या = 16

नीले कंचों की संख्या = (24 - x) = 24 - 16 = 8

अतः, जार में नीले कंचों की संख्या = 8  

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :  

एक थैले में 5 लाल गेंद और कुछ नीली गेंदे है यदि इस थैले में से नीली गेंद निकलने की प्रायिकता लाल गेंद निकालने की प्रायिकता कि दुगुनी है, तो थैले में गेंदों कि संख्या ज्ञात

कीजिए |

https://brainly.in/question/12661528

एक पेटी में 12 गेंदे है, जिनमें से x गेंद काली है | यदि इसमें से एक गेंद यादृच्छया निकली जाती है, तो इसकी प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि यह गेंद काली है |

https://brainly.in/question/12661527

Similar questions