Hindi, asked by raj709106, 7 months ago

एक किसान के महत्व को समझाइए | किसान की जीवन
व्यथा के बारे में अपना विचार प्रकट करें |

Answers

Answered by harshpurwar83
3

Answer:

भारत एक कृषि प्रधान देश है, इसलिए भारत में किसानों का बहुत महत्व है। भारत में किसान काफी मेहनती होते हैं। इसे कृषक भी कहा जाता है। वह दिनभर धूप में, गर्मी में, बरसात में या फिर कड़ाके की सर्दी में भी खेतों में काम करते हैं और अनाज का उत्पादन करते हैं।

Answered by rahulkumar9486
4

Answer:

किसान उन्हें कहा जाता है, जो खेती का काम करते हैं। इन्हें कृषक और खेतिहर के नाम से भी जाना जाता है। ये बाकी सभी लोगो के लिए खाद्य सामग्री का उत्पादन करते है। इसमें फसलों को उगाना, बागों में पौधे लगाना, मुर्गियों या इस तरह के अन्य पशुओं की देखभाल कर उन्हें बढ़ाना भी शामिल है। कोई भी किसान या तो खेत का मालिक हो सकता है या उस कृषि भूमि के मालिक द्वारा काम पर रखा गया मजदूर हो सकता है।

Explanation:

अच्छी अर्थव्यवस्था वाले जगहों में किसान ही खेत का मालिक होता है और उसमें काम करने वाले उसके कर्मचारी या मजदूर होते हैं। हालांकि इससे पहले तक केवल वही किसान होता था, जो खेत में फसल उगाता था और पशुओं, मछलियों आदि की देखभाल कर उन्हें बढ़ाता था।

Similar questions