Hindi, asked by ks9539878, 3 months ago

एक लाडका - अमीर मित्र का भोजन का निमंत्रित - रस्ते मे एक अन्य गरीब मित्र का मिलना - कुछ आम भेट करना-लडके का फेक देना - रस्ते मे नदी मे बाड - वापस लौटना - जोर से भूख लगना - फेके हुए आम ईकटठा करना - खान - सीख​

Answers

Answered by mad210216
12

कथा लेखन।

Explanation:

  • अन्न ही जीवन है।
  • एक गाँव में सुनील नाम का एक लड़का रहता था। एक दिन उसे उसके एक अमीर दोस्त रवी ने अपने घर पर भोजन के लिए बुलाया। सुनील खुश होकर पूरी तैयारी के साथ रवी के घर खाने के लिए गया।
  • रवी के घर जाते वक्त रास्ते में उसे पुनीत नाम का एक गरीब मित्र मिला। सुनील को उसने खुशी से पेड़ से तोड़े हुए आम भेट किए।
  • रवी के घर मिलनेवाले शाही भोजन की तुलना में उसे आम मामूली लगे। इसलिए, उसने सारे आम रास्ते पर फेंक दिए।
  • कुछ दूर जाकर रास्ते में एक नदी थी, जिसके उस पार रवी का घर था। परंतु, भारी बरसात के कारण उस नदी में बाढ़ आई थी, जिसके कारण सुनील नदी को पार नही कर पाया।
  • निराश होकर सुनील वापस घर लौटने लगा।काफी समय से भूखा रहने के कारण सुनील को कमजोरी महसूस होने लगी। रास्ते में खाने की दुकान भी नही दिख रही थी। तभी उसकी नजर उसने कुछ समय पहले फेंके हुए आमों पर गई।सुनील से भूख बर्दाश्त नही हो रही थी।
  • उसने फेंके हुए आमों को इकठ्ठा किया और उन्हें खाने लगा। तब उसकी कमजोरी दूर हुई और उसे अन्न का महत्व समझ आया।
  • सीख: जिंदगी में कभी भी अन्न का अपमान नही करना चाहिए।

Similar questions