Math, asked by chokletboyranad6255, 9 months ago

एक पिग्गी बैंक (piggy bank) में, 50 पैसे के सौ सिक्के है, 1 रू के पचास सिक्के हैं, 2 रू के बीस सिक्के गिरने के परिणाम समप्रायिक हैं, तो इसकी क्या प्रायिकता है कि वह गिरा हुआ सिक्का
(i) 50 पैसे का होगा ?
(ii) 5 रू का नहीं होगा ?

Answers

Answered by nikitasingh79
3

Answer with Step-by-step explanation:

दिया है :  

50 पैसे के सिक्कों की संख्या = 100

1 रुपये के सिक्कों की संख्या = 50

2 रुपये के सिक्कों की संख्या = 20

5 रुपये के सिक्कों की संख्या = 10

अतः, पिग्गी बैंक में कुल सिक्कों की संख्या = 100 + 50 + 20 + 10 = 180

इसीलिए, कुल संभव परिणामों की संख्या = 180

(i)

अनुकूल परिणामों की संख्या = 50 पैसे के सिक्कों की संख्या = 100

50 पैसे के सिक्के गिरने की प्रायिकता =  P(50 पैसा का सिक्का ) = अनुकूल परिणामों की संख्या /कुल संभव परिणामों की संख्या

P(50 पैसा का सिक्का ) = 100/180 = 10/18

P(50 पैसा का सिक्का ) = 5/9

अतः, 50 पैसा के सिक्कों की प्रायिकता = 5/9

(ii)  

अनुकूल परिणामों की संख्या = ₹ 5  का सिक्कों की संख्या = 10

₹ 5 का सिक्का गिरने की प्रायिकता ,P(₹ 5 का सिक्का ) = अनुकूल परिणामों की संख्या /कुल संभव परिणामों की संख्या

P(₹ 5 का सिक्का ) = 10/180 = 1/18

P(₹ 5 का सिक्का ) = 1/18

₹ 5 का सिक्का गिरने की प्रायिकता  = 1/18

₹ 5 का सिक्का न गिरने की प्रायिकता = 1 - P(₹ 5 का सिक्का )  

= 1 - 1/18  

= (18 - 1)/18

अतः, ₹ 5 का सिक्का न गिरने की प्रायिकता = 17/18

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :  

एक थैले में 3 लाल और 5 काली गेंदें हैं | इस थैले में से एक गेंद यदृच्छया निकाली जाती है| इसकी प्रायिकता क्या है कि गेंद

(i) लाल हो

(ii) लाल नहीं हो ?

https://brainly.in/question/12661513

एक डिब्बे में 5 लाल कंचे, 8 सफेद कंचे और 4 हरे कंचे हैं | इस डिब्बे में से एक कंचा

(i) लाल है ?

(ii) सफेद है ?

(iii) हरा नहीं है ?

https://brainly.in/question/12661516

Similar questions