Hindi, asked by bishnupadadas78, 2 months ago

एक ऋषि ने अपने शिष्य को उपदेश देते हुए कहा था-हे पुत्र! तू माता की आज्ञा का पालन कर। तू माँ को अपने दुराचरण से शोक संतप्त मत कर। माँ को सदा अपने निकट रख और उसके सामीप्य में रहकर शुद्ध मन और आचरण से उसकी सेवा कर। भारतीय संस्कृति में माता-पिता के चरणों में स्वर्ग होने की बात कही गई है। वहाँ कहा गया है कि जैसे भूमि के समान कोई दान नहीं, सत्य के समान कोई धर्म नहीं वैसे ही माता-पिता की सेवा के समान कोई पुण्य नहीं है। माता-पिता ही देवता हैं।सबसे पहले उनकी पूजा करनी चाहिए। किंतु नई पीढ़ी माता-पिता की सेवा का अर्थ भूल गई है। वृद्ध माता-पिता वृद्धाश्रम में जीवन बिताने को विवश हो गए हैं। यह ठीक है कि नई पीढ़ी का अपना अलग जीवन है, जीवन के प्रति उनका अपना दृष्टिकोण है, किंतु माता-पिता का ध्यान रखना भी तो उनका नैतिक और सामाजिक दायित्व है। वृद्ध माता-पिता को भव्य भवन या मूल्यवान संसाधनों की आवश्यकता नहीं होती। सुख-सुविधा के भौतिक साधनों से जो सुख प्राप्त होता है वह बाहरी और क्षणिक होता है। उनको तो अपनों से निकटता चाहिए और अपनत्व चाहिए। इसी से उन्हें आंतरिक खुशी और संतोष मिलेगा। वृद्ध माता-पिता को यह सुख और संतोष देना-हज़ारों वर्षों की तपस्या से भी बढ़कर है।.................................................................................................. प्रश्न - ३९ ऋषि ने अपने शिष्य को क्या उपदेश दिया?
माता की आज्ञा मानने
तपस्या करने
गुरुकुल जाने
कसरत करने
प्रश्न - ४० भारतीय संस्कृति की किस विशेषता का गद्यांश में वर्णन है?
अतिथि देवो भव:
भगवान हर जगह है
माता-पिता के चरणों में स्वर्ग है
तपस्या करने
प्रश्न - ४१ वृद्ध माता-पिता अपनी संतान से क्या अपेक्षा करते हैं ?
मूल्यवान साधन
संतान से निकटता
बहुमुल्य वस्तु
तीर्थयात्रा करवाने
प्रश्न - ४२ नई पीढ़ी को अपने अंदर कौन-सा मानवीय मूल्य प्रगाढ़ करने की आवश्यकता है ?
वृद्ध माता-पिता की सेवा करने
वृद्ध माता-पिता के लिए घर बनाना
वृद्ध माता-पिता को गुरुकुल भेजने
वृद्ध माता-पिता के लिए नए सामान लाना
प्रश्न - ४३ किस सुख को क्षणिक बताया गया है ?
भौतिक साधनों से प्राप्त सुख क्षणिक
माता-पिता को आंतरिक खुशी और संतोष देना
माता-पिता को गाना सुनाना
अच्छा भोजन करना​

Answers

Answered by mishrajaykumar65
4

Answer:

1 ka 1

2 ka 3

3 ka 4

4 ka 1

5 ka 3

Similar questions