Hindi, asked by Jamespaul4733, 10 months ago

एक समचतुर्भुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिसकी भुजा 6 cm और शीर्षलंब 4 cm है। यदि एक विकर्ण की लंबाई 8 cm है तो दूसरे विकर्ण की लंबाई ज्ञात कीजिए।

Answers

Answered by nikitasingh79
14

Answer:

दूसरे विकर्ण की लंबाई  6 cm है।

Explanation:

दिया है :

समचतुर्भुज की भुजा = 6cm

समचतुर्भुज का शीर्षलंब = 4cm

समचतुर्भुज के एक विकर्ण की लंबाई , (d1) = 8cm

समचतुर्भुज का क्षेत्रफल = आधार × ऊंचाई (शीर्षलंब)

समचतुर्भुज का क्षेत्रफल  = 6 × 4

समचतुर्भुज का क्षेत्रफल  = 24 cm²

माना दूसरे विकर्ण की लंबाई 'd2' है।

समचतुर्भुज का क्षेत्रफल  = ½ × d1 × d2

24 = (1/2) × 8 × d2

24 = 4 × d2

d2 = 24/4

d2 = 6

अतः दूसरे विकर्ण की लंबाई  6 cm है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।  

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

एक ऊपर उठे हुए चबूतरे का ऊपरी पृष्ठ अष्टभुज के आकार का है। जैसा कि आकृति में दर्शाया गया है। अष्टभुजी पृष्ठ का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।

https://brainly.in/question/10766850

दो घनाभाकार डिब्बे हैं जैसा कि संलग्न आकृति में दर्शाया गया है। किस डिब्बे को बनाने के लिए कम सामग्री की आवश्यकता है?  

https://brainly.in/question/10766845

Similar questions