Hindi, asked by nara4622, 1 year ago

Engineer 200words essay in hindi

Answers

Answered by rishika181
1
essay on Engineer in Hindi अभियंता दिवस हर साल 15 सितम्बर को मनाया जाता है क्योंकि इस शुभ दिन भारत के महान डॉ. एम. विश्वेशवरैया का जन्म हुआ था। वे केवल कुशल इंजिनीयर (Engineer) ही नहीं थे बल्कि वे एक सफल आदमी भी थे। जिन्होंने देश को मानचित्र पर अंकित किया और नागरिकों को मुश्किलों से राहत दिलाई। इसीलिए पूरे भारत में 15 सितम्बर को उनके जन्म दिन को अभियंता दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। डॉ. एम. विश्वेशवरैया का जन्म 15 सितम्बर 1861 को मैसूर के कोलार जिलेके तालुका में हुआ था।डॉ. एम. विश्वेशवरैया देश निर्माण में अग्रणी थे इसीलिए उनके द्वारा किये गए महान कार्यों के लिए सन 1955 में उन्हें भारत के सर्वाउच्चतम पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया। डॉ. एम.विश्वेशवरैया एक ऐसे इंसान थे जिन्होंने कभी भी अपने समय को व्यर्थ नहीं किया और कर्म के द्वारा हमें संदेश दिया के हम सच्ची लग्न से कोई भी कार्य करें तो उस कार्य को आसानी से पूरा कर सकते हैं। उनके लिए काम ही पूजा थी वह अपने काम से बहुत लगाव रखते थे। उन्होंने ही भारत को आधुनिक भारत की रचनाकी और भारत को एक नया रूप दिया उनका मानना था के देश में भ्रस्टाचार को ख़त्म करके ही देश को प्रगतिके रास्ते पर लाया जा सकता है।अभियंता दिवस के शुभ अवसर पर देशभर के श्रेष्ठ इंजीनियरिंग को उनके महान कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित किया जाता है ऑफिस और कॉलेज में ख़ास कार्यक्रम किये जाते हैं। इंजीनियरिंग डे हम सभी देशवासियों को देश की सेवा में आने के लिए पुकार रहा है।
hope it will help
Similar questions