Hindi, asked by gouravsingla901, 1 month ago

एस्से ऑन कंप्यूटर का महत्व​

Answers

Answered by Debu4757
1

Answer:

कंप्यूटर मानव जाति के लिए विज्ञान का एक अद्भुत उपहार है। कंप्यूटर आधुनिक युग के सबसे महत्वपूर्ण आविष्कारों में से एक है। आधुनिक युग को कंप्यूटर युग भी कहा जाता है। पहला कंप्यूटर एक यांत्रिक कंप्यूटर था, जो चार्ल्स बैबेज द्वारा बनाया गया था।

कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक गणना मशीन है। यह बहुत ही सरल डेटा आधारित मशीन है। यह विभिन्न कार्यों को तेज़ी से और अधिक सटीक रूप से निष्पादित करता है।

इसका उपयोग किसी भी प्रकार के काम को संपन्न करने के लिए किया जा सकता है। यह पेंट टूल, टेक्स्ट टूल इत्यादि जैसे कई अन्य उपकरणों की सुविधा प्रदान करता है जो हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद हैं। यह हमें पहले से संग्रहीत डेटा में परिवर्तन करने के साथ-साथ नये डेटा को सुरक्षित करने की अनुमति देता है और हम इसमें एक साथ बहुत सारा डेटा एकत्रित कर सकते है।

इसमें कोई भी जानकारी को सुरक्षित करने के लिये हम कीबोर्ड का उपयोग करते है तथा आउटपुट के लिये हम प्रिंटर आदि कई यंत्रों का उपयोग का सकते है। कंप्यूटर में कई सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर होते है जिनकी सहायता से यह अच्छी तरह काम करता है। सी पी यू को हम कंप्यूटर का दिमाग कहते है।

कंप्यूटर के 2 मुख्य भाग

1. सॉफ्टवेर Software

सॉफ्टवेयर कंप्यूटर के वे भाग होते है, जिन भागों को हम अपने हांथों से छू नहीं सकते केवल देख सकते है और हम उस पर कार्य भी कर सकते हैं, सॉफ्टवेयर का निर्माण कंप्यूटर पर कार्य को आसान बनाने के लिये किया जाता है, आजकल हम हमारे काम के आधार पर सॉफ्टवेयर का निर्माण कर सकते है, जैसा काम वैसा ही सॉफ्टवेयर होता है।

सॉफ्टवेयर को बडी-बडी कंपनियों में उपयोग कर्ता की जरूरत को ध्‍यान में रखकर बनाया जाता है।, इसमें से सॉफ्टवेयर बिना किसी शुल्क के उपलब्‍ध होते है तथा कुछ के लिये हमें पैसे चुकाने पड़ते है।

जैसे हमें फोटो से सम्‍बन्धित कार्य करना हो तो उसके लिये फोटोशॉप सॉफ्टवेयर या कोई वीडियो देखना हो तो हम उसके लिये मीडिया प्‍लेयर का उपयोग कर सकते है। सॉफ्टवेयर के दो भाग होते है- सिस्टम सॉफ्टवेयर, एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर।

2. हार्डवेयर Hardware

कंप्यूटर विभिन्न प्रोग्रामों का समूह होता हैं, जिसके द्वारा विशिष्ट कार्यों को किया जा सकता हैं। हार्डवेयर कंप्यूटर के ऐसे भाग होते है, जिन्हें हम छु सकते है हार्डवेयर एक निश्चित कार्य करते है, जिसके लिए उन्हें निर्माण किया जाता है जैसे- कीबोर्ड, माउस, मॉनीटर, सी पी यू, प्रिंटर, प्रोजेक्टर इत्यादि।

Similar questions