Hindi, asked by bijaylaxmi23, 11 months ago

essay on durga puja for class 5 in hindi

Answers

Answered by prajwal454545
5
दुर्गा पूजा पर निबंध 2 (200 शब्द)

प्रस्तावना

दुर्गा पूजा भारत का धार्मिक त्योहार है। यह बहुत खुशी के साथ देश भर में हिंदू लोगों द्वारा मनाया जाता है। सभी लोग बहुत से स्थानों पर शहरों या गाँवों में इस पूजा को बहुत अच्छे से सांस्कृतिक और परंपरागत तरीके से मनाते हैं। यह बहुत ही खुशी वाला अवसर होता है विशेष रुप से, विद्यार्थियों के लिए क्योंकि, उन्हें छुट्टियों के कारण अपने व्यस्त जीवन से कुछ आराम मिलता है। यह बहुत ही अच्छे तरीके से मनाया जाता है, कुछ बड़े स्थानों पर बड़े मेलों का भी आयोजन किया जाता है।

दुर्गा पूजा का महत्व

यह हिन्दू धर्म का महत्वपूर्ण त्यौहार है। जिनका बड़ा धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं सांसारिक महत्व है दुर्गा पूजा नौ दिन तक चलने वाला त्योहार है। दुर्गा पूजा के दिनों को स्थान, परंपरा, लोगों की क्षमता और लोगों के विश्वास के अनुसार मनाया जाता है। कुछ लोग इसे पाँच, सात या पूरे नौ दिनों तक मनाते हैं। लोग दुर्गा देवी की मूर्ति की पूजा “षष्टि” से शुरु करते हैं, जो “दशमी” पर खत्म होती है। समाज या समुदाय में कुछ लोग पास के क्षेत्र में पंडाल को सजा कर मनाते हैं। इन दिनों में, आस-पास के सभी मंदिर विशेष रुप से, सुबह में पूरी तरह से भक्तिमय हो जाते हैं। कुछ लोग घरों में ही सभी व्यवस्थाओं के साथ पूजा करते हैं और अंतिम दिन मूर्ति के विसर्जन करने के लिए जाते हैं।

निष्कर्ष

हमारे देश में देवताओं से अधिक देवियों को महत्व दिया गया है और इन सभी देवियों में माँ दुर्गा को सबसे ऊंचा सम्मान दिया जाता है क्योंकि उन्हीं से संसार की सभी शक्तियां प्राप्त होती है। दुर्गा पूजा के रूप में हम स्त्री शक्ति की पूजा करते है। यह भारत के अलावा भारतीय प्रवासी देश नेपाल और बांग्लादेश में भी मनाए जाते हैं!

Hope it helps Mark as brainlest!!!


bijaylaxmi23: thanks a lot
Similar questions