Hindi, asked by tanu4168, 9 months ago

essay on hmara rashtra in hindi​

Answers

Answered by souravbawa586
1

भारत मेरा देश है निबंध Essay on India my Country in Hindi

तीन तरफ से महासागरों से घिरा हुआ Surrounded by oceans from three sides

भारत देश तीन तरफ से महासागरों से घिरा हुआ है। पूरब में यह बंगाल की खाड़ी से घिरा हुआ है। दक्षिण में इसके हिंद महासागर स्थित है और पश्चिम में अरब सागर है। भारत अपनी संस्कृति और सभ्यता के लिए जाना जाता है।

मुख्यतः यह एक हिंदू देश है। भारत में 79.8% जनसंख्या हिंदू है। भारत को अंग्रेजी में INDIA (इंडिया) कहते हैं। इसका दूसरा प्रसिद्ध नाम हिंदुस्तान भी है। यहां पर वैदिक संस्कृति का पालन किया जाता है।

“भारत” नाम की उत्पत्ति Origin of the name “India”

भारत देश का नाम प्राचीन हिंदू राजा “भरत” के नाम पर पड़ा है जो ऋषभदेव के सबसे बड़े बेटे थे। अंग्रेजी में भारत को INDIA कहते हैं जो INDUS शब्द से बना है, सिंधु नदी को अंग्रेजी में INDUS कहते हैं। वैदिक काल में भारत को आर्यावर्त (जंबूद्वीप) भी कहा जाता था। अंग्रेजों के आने से पहले भारत को “सोने की चिड़िया’ कहकर भी पुकारा जाता था।

भारत का राष्ट्रीय चिन्ह National symbol of india

सारनाथ में स्थित अशोक स्तंभ भारत का राष्ट्रीय प्रतीक है। भारत सरकार ने 26 जनवरी 1950 को इसे अपनाया था। अशोक स्तंभ पर देवनागरी लिपि में सत्यमेव जयते लिखा हुआ है।

भारत का राष्ट्रगान National anthem of india

हमारे देश का राष्ट्रगान “जन गण मन” है जिसे रविंद्र नाथ टैगोर ने लिखा था। भारत की राजधानी नई दिल्ली है। मुंबई देश का सबसे बड़ा शहर है। यहाँ पर हिंदी, अंग्रेजी और स्थानीय भाषाएं बोली जाती हैं। वंदे मातरम यहां का राष्ट्रगीत है जिसे बंकिमदास चैटर्जी ने लिखा था। हमारे देश में राष्ट्रीय पंचांग के रूप में शक संवत को अपनाया जाता है।

भारत का झंडा Flag of india

भारत का झंडा “तिरंगा” है। इसमें तीन रंग है। सबसे ऊपर केसरिया रंग है जो समृद्धि और भाईचारे का प्रतीक है। तिरेंगे के बीच में सफेद रंग है जो शांति का प्रतीक है और हरा रंग जो की उपजाऊ मिट्टी को दर्शाता है। भारत कृषि के क्षेत्र में बहुत ही संपन्न देश है। तिरंगे में एक अशोक चक्र है जिसमें 24 तीलियां होती हैं। यह 24 घंटे को प्रदर्शित करती हैं।


tanu4168: thanks
tanu4168: brother
souravbawa586: welcome
souravbawa586: follow me and give brainlist tag pls
tanu4168: ok
tanu4168: yaa
tanu4168: are you Punjabi
tanu4168: I am also punjabi
Similar questions