Computer Science, asked by navyasangeet6750, 8 months ago

Essay on importance of computer today in hindi

Answers

Answered by prajwal3355
0

Answer:

कंप्यूटर एक ऐसी गज़ब चीज़ है जो अपनी विशेषताओं के कारण आज के समय की महत्वपूर्ण जरूरत बन गया है। आज कंप्यूटर की सहायता से ही बिजली , टेलीफोन के बिल भरने के इलावा टिकेट बुकिंग भी की जा सकती है। कंप्यूटर में अपने काम से सबंधित जरूरी डाटा को स्टोर रखकर उसका लम्बे समय तक प्रयोग किया जा सकता है।

खेल कूद का क्षेत्र हो , इंजिनियर का या चिकित्सा जा फिर विज्ञान का क्षेत्र हो सभी स्थानों पर कंप्यूटर का प्रयोग दिनों भर दिन बढ़ रहा है। कंप्यूटर में आप इन्टरनेट की सुविधा जोड़कर आप यह सभी कार्य बड़ी आसानी से कर सकते हैं। क्योंकि इन्टरनेट भी विज्ञान की महत्पूर्ण देन है जिसके द्वारा आप बहुत सारी जानकारियां का आदान प्रदान एक जगह से दूसरी जगह मिनटों में कर सकते हैं, इसकी मदद से आप किसी भी विषय से सबंधित जानकारी इन्टरनेट के माध्यम से हासिल कर सकते हैं। इसके इलावा इसका प्रयोग पेपर पढ़ने , मौसम की भविष्वाणी तथा ईमेल भेजने जा फिर विडियो चैट करने में किया जाता है।

Computer एक मनोरंजन का भी बहुत बढिया साधन है इस पर आप गाने सुन सकते हैं फ़िल्में आदि देख सकते हैं। बहुत सारी गेम्स भी खेल सकते हैं। छोटे बच्चे कंप्यूटर पर चित्रकारी कर अपना मनोरंजन करते हैं। इसके इलावा कंप्यूटर पर कई तरह के नए नए डिजाईन तैयार किये जा सकते हैं। कंप्यूटर इतनी तेज़ी से काम करता है जो मनुष्य उस काम को हफ़्तों जा दिनों में करता है कंप्यूटर उसे घंटों जा मिनटों में कर देता है। मनुष्य अपने कार्य में गलत हो सकता है किन्तु कंप्यूटर द्वारा किया कोई भी कार्य कभी गलत नहीं होता।

कंप्यूटर ने आज पूरी दुनिया भर की जानकारियों को मुट्टी में कैद कर रखा है सूचना और संचार के क्षेत्र में तो कंप्यूटर ने बहुत बड़ी क्रांति ला कर रख दी है। आज हम कंप्यूटर की दुनिया में जी रहे हैं बड़े और छोटे कार्यालयों से लेकर घर-घर में इसका प्रयोग किया जा रहा है और इसकी महत्ता को देखते हुए इसे विद्द्यालयों और विश्वविद्द्यालयों में इसे जरूरी अंग बनाया जा रहा है। इसीलिए कंप्यूटर के महत्व और लगातार हो रहे प्रयोग से हम कह सकते हैं के कंप्यूटर आज की जिन्दगी का महत्वपूर्ण अंग बन चुका है।

Explanation:

Hope you like the essay and please mark me as the brainliest

Similar questions