Hindi, asked by yuktatravel08, 2 months ago

Essay on MS Dhoni in hindi

Answers

Answered by pratyushara987
9

Answer:

please mark me brainlist

Attachments:
Answered by Lizzycapri
3

Answer:

भारतीय क्रिकेट (Indian Cricket) के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक एमएस धोनी (MS Dhoni) का जन्म 7 जुलाई 1981 (MS Dhoni Birthday) को रांची, बिहार (अब झारखंड में) में हुआ था। धोनी 'माही' (Mahi) के नाम से भी काफी मशहूर है। धोनी को दुनिया का सबसे बेस्ट फिनिशर माना जाता है।

धोनी को 2007 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (Rajiv Gandhi Khel Ratna), 2009 में भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री (Padma Shri) और 2018 में भारत का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म भूषण (Padma Bhushan) जैसे बड़े अवार्ड मिल चुके हैं। इंडियन आर्मी ने 1 नवंबर 2011 को धोनी को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सुशोभित किया। उनके 38वें जन्मदिन के मौके पर हम आपको धोनी की जीवनी (Dhoni Biography In Hindi) बताने जा रहे हैं।

धोनी का शुरूआती जीवन (MS Dhoni Birthday)

एमएस धोनी का जन्म रांची, बिहार (अब झारखंड में) में हुआ था। उनका पैतृक गांव लावली उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा ब्लॉक में है। धोनी के माता-पिता नौकरी के सिलसिले में उत्तराखंड से रांची आ गए, जहां उनके पिता पान सिंह मेकॉन (MECON) में जूनियर मैनेजमेंट के पद पर काम करते थे।

धोनी को एक बहन और एक भाई है। बहन का नाम जयंती गुप्ता और भाई का नाम नरेंद्र सिंह धोनी है। धोनी ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट के फैन हैं। धोनी बचपन से महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और महान गायिका लता मंगेशकर को अपना आदर्श मानते हैं।

धोनी ने डीएवी जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली, रांची, झारखंड से पढाई की है। धोनी ने शुरुआत में स्कूल के दौरान बैडमिंटन और फुटबॉल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और इन खेलों में जिला और क्लब स्तर पर चुने गए। धोनी स्कूल में अपनी फुटबॉल टीम के गोलकीपर थे और उन्हें उनके फुटबॉल कोच ने एक स्थानीय क्रिकेट क्लब के लिए क्रिकेट खेलने के लिए भेजा गया था।

इस दौरान धोनी ने अपने विकेट कीपिंग के कौशल से प्रभावित किया और कमांडो क्रिकेट क्लब (1995-1998) में नियमित विकेटकीपर बने। क्लब क्रिकेट में उनके प्रदर्शन के आधार पर उन्हें 1997/98 सीजन के वीनू मांकड़ ट्रॉफी अंडर-16 चैम्पियनशिप के लिए चुना गया और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। आपको जानकर हैरानी होगी कि धोनी ने 10वीं क्लास के बाद क्रिकेट को सीरियस लिया। बता दें कि धोनी खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर 2001 से 2003 तक ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर (TTE) थे।

धोनी की शादी (MS Dhoni Birthday)

धोनी ने अपनी बचपन की दोस्त साक्षी के साथ 4 जुलाई 2010 को देहरादून के एक फार्महाउस में शादी के बंधन में बंधे। इस शादी में क्रिकेट और मनोरंजन की दुनिया के कई स्टार शामिल हुए थे। शादी के दिन साक्षी ने लाल और हरे रंग का सब्यसाची लहंगा पहना था। इस लहंगे में साक्षी बहुत खूबसूरत लग रही थी। 2015 में धोनी और साक्षी के घर एक नन्ही परी का जन्म हुआ, जिसका नाम जीवा रखा। जीवा सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय है, आए दिन जीवा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।

धोनी का क्रिकेट करियर (MS Dhoni Birthday)

धोनी ने 18 वर्ष की उम्र में 1999-2000 के सत्र में बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी की शुरुआत की। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में असम क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरी पारी में 68 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि बाद में विभाजन के बाद धोनी झारखण्ड की ओर रणजी खेलने लगे। धोनी ने दिसंबर 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय मैच में डेब्यू किया और अपना पहला टेस्ट एक साल बाद श्रीलंका के खिलाफ खेला। धोनी भारत के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच का हिस्सा थे। उन्होंने दिसंबर 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू किया।

धोनी भारत की ओर खेलते हुए 90 टेस्ट मैचों में 38.09 की औसत से 4,876 रन बनाए। जिसमें उन्होंने 6 शतक और 33 अर्धशतक लगाए। टेस्ट मैचों में धोनी ने 256 कैच पकड़े और 38 स्टंपिंग की। धोनी ने 348 वनडे मैचों में 50.58 की औसत से 10,723 रन बनाए। जिसमें 10 शतक और 72 शामिल है। वनडे मैचों में धोनी ने 317 कैच पकड़े और 122 स्टंपिंग की है। 98 टी20 इंटरनेशनल मैचों में धोनी ने 37.60 की औसत से 1,617 रन बनाए। जिसमें 2 अर्धशतक शामिल है।

धोनी का संक्षिप्त परिचय (MS Dhoni Birthday)

पूरा नाम: महेंद्र सिंह धोनी

जन्म: 7 जुलाई 1981 रांची, बिहार (अब झारखंड)

उपनाम: माही, कैप्टन कूल, थाला

हाइट: 5 फीट 10 इंच (1.78 मीटर)

बल्लेबाजी: दाएं हाथ से

बॉलिंग: राइट-आर्म मीडियम

रोल: विकेट कीपर बल्लेबाज

वाइफ: साक्षी धोनी

बेटी: जीवा

आदर्श: सचिन तेंदुलकर, अमिताभ बच्चन और गायिका लता मंगेशकर

टेस्ट डेब्यू (कैप 251): 2 दिसंबर 2005 बनाम श्रीलंका

अंतिम टेस्ट: 26 दिसंबर 2014 बनाम ऑस्ट्रेलिया

वनडे डेब्यू (कैप 158): 23 दिसंबर 2004 बनाम बांग्लादेश

टी20I डेब्यू (कैप 2): 1 दिसंबर 2006 बनाम दक्षिण अफ्रीका

अंतिम टी20: 27 फरवरी 2019 बनाम ऑस्ट्रेलिया

Hope it helps if it does pls mark me as brainliest☺️❤️❣️✌️

Similar questions