Hindi, asked by ishu8d, 1 year ago

essay on our national flag in hindi

Answers

Answered by tejasmba
24

हमारा राष्ट्रीय ध्वज

हर देश का एक राष्ट्रीय ध्वज होता है, जो उस देश के सम्मान और गौरव का प्रतीक होता है। और हमारे भारत देश का राष्ट्रीय ध्वज है तिरंगा। 22 जुलाई 1947 में भारत के झंडे को एकता तथा विजय के प्रतीक के रूप में अंगीकृत किया गया था। और 15 अगस्त 1947 में पहली बार तिरंगे को पहली बार लाल किले पर लहराया गया था।

राष्ट्रीय अवसरों पर, सरकारी अधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को लहराया जाता है। स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, और कुछ दूसरे राष्ट्रीय कार्यक्रमों में स्कूल, सरकारी कार्यालयों, और दूसरे शिक्षण संस्थानों में इसे लहराया जाता है।

हमारे राष्ट्रीय ध्वज में तीन रंग होते है, केसरिया, श्वेत तथा हरा। तीनों रंगों का अपना अंक महत्व है। झंडे में सबसे ऊपर होता है केसरिया रंग जो समर्पण और निस्वार्थ भाव को दर्शाते है। दूसरे स्थान पर होता है श्वेत माने सफ़ेद रंग जो दर्शाता है शांति, सच्चाई तथा शुद्धता को। और सबसे नीचे होता है हरा रंग जो युवा तथा उर्जा को दर्शाते है। बीच में सफ़ेद रंग की पट्टी में एक नाले रंग का चक्र होता है जिसे अशोक चक्र कहते हैं, जिसमें बराबर 24 तीलियाँ होती है। और यह चक्र ईमानदारी तथा न्याय की वास्तविक जीत को प्रदर्शित करता है।

राष्ट्रीय ध्वज सिर्फ खादी के कपड़े से बना होता है, और यह एक हाथ से बना हुआ कपड़ा है जिसकी पहल महात्मा गाँधी द्वारा की गयी थी। ख़ादी कपड़े के अलावा किसी दूसरे कपड़े से बना हुआ तिरंगा झंडा भारत में फहराने की बिल्कुल इजाजत नहीं है।

हमें हमेशा हमारे राष्ट्रीय ध्वज के आन, मान और शान की रक्षा करनी चाहिए तथा इसका हमेशा सम्मान करना चाहिए।
Similar questions