Hindi, asked by reenagh89, 6 months ago

essay on plants in hindi​

Answers

Answered by anshikasinghanshu99
0

Answer:

पेड़-पौधा हम सभी मानव सहित पशु-पक्षियों के लिए भी प्रकृति द्वारा दिया गया एक अनमोल रत्न है। जो अपनी छटा से संपूर्ण पृथ्वी को हरा-भरा रखती है और हमें खुशहाली का एहसास कराती है। ये कई वर्षों से हमारी पृथ्वी पर उपस्थित है। हमारी तरह ही पेड़-पौधे भी श्वास लेते हैं। कार्बन डाइऑक्साइड जैसी विषैली गैसों को अवशोषित कर।

यह हमें ऑक्सीजन प्रदान करती हैं। प्रदूषण फैलाने वाले सभी तथ्यों को यह हमेशा समाप्त करने में लगी रहती है और वातावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखती है। पृथ्वी पर रहने वाले समस्त जीव-जंतु, पशु- पक्षियों, कीट-पतंगे (कीड़े-मकोड़े) सहित मानव की लगभग सभी जरूरते पेड़-पौधों से ही पूरी होती है।

पेड़-पौधे (Essay on Importance of Tree in Hindi) से हमे अनाज, फल, फूल प्राप्त होते हैं। जिसे खाकर हम अपना जीवनयापन करते हैं। इनके लकड़ियों से हमें जलावन, कागज, रबर, फर्नीचर तथा अन्य चीजें प्राप्त होती है। जिसे हम अपने दैनिक जीवन मे उपयोग में लाते हैं। इतना ही नहीं इनके फलो, फूलों और पौधों से कई प्रकार की औषधियां भी बनाई जाती है।

जो कई खतरनाक बीमारियों को दूर करने में उपयोग में लाए जाते हैं। पेड़-पौधों की पत्तियां भूमि की उर्वरक क्षमता बढ़ाती है। जीव-जंतुओं को घर और भोजन भी पेड़ पौधों ही प्रदान करते हैं। वर्षा के दिनों में यह मिट्टी के कटाव को रोकते हैं। इन सभी बातों से यह स्पष्ट हो जाती है कि, यह हमारे लिए सच्च में बहुत ही उपयोगी है। परंतु दुखद पहलू तो यह है कि, जैसे-जैसे हम मानव आधुनिकता की ओर बढ़ते जा रहे हैं।

वैसे-वैसे पेड़ रूपी इस बहुमूल्य रत्न का विनाश करते जा रहे हैं और आज स्थिति ऐसी आ गई है कि, पृथ्वी के समस्त प्राणी सुनामी, तूफान, बाढ़ आदि जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। अतः हमें इन संकटों से निपटने के लिए वनों का संरक्षण करना अत्यंत आवश्यक के हैं और यह तभी संभव है। जब हम मानव वनो की उपयोगिता को गंभीरता से समझ पाएंगे।

Answered by singhnirmala70gmail
3

Answer:

above is right answer

Explanation:

hope it's help you

Similar questions