Hindi, asked by laxmikanta87, 1 year ago

essay on satsangati in hindi 200 - 250 words

Answers

Answered by BRAINLY1199
1
काजल की कोठरी में कैसो हू सयानो जाय,
एक लीक काजर की लागिहै पे लागिहै।

इस दोहे का तात्पर्य है कि व्यक्ति कितना भी चौकस हो, कितना बुद्धिमान हो, सर्तक हो, लेकिन अगर वह बुरे व्यक्ति का संग करता है तो उस पर उसका बुरा प्रभाव पड़ना निश्चित है। मनुष्य का स्वभाव है वह जल की तरह नीचे जाने को सदैव तत्पर रहता है।

उसके विचारों, उसके जीवन को सही दिशा देने के लिये सज्जनों का साथ जरूरी है।


व्यक्ति की पहचान उसके मित्रों से होती है जिनके साथ वह उठता बैठता है, समय बिताता है। अगर इंसान उन्नति करना चाहता है, सुख पाना चाहता है तो वह सदैव अच्छे लोगों का साथ करे।

इतिहास में ऐसे कई उदाहरण हैं। जब एक भटका हुआ व्यक्ति  सत्संगति के कारण राह पर आ गया। ऋषि वाल्मीकि को ही लें। पहले वे डाकू थे। सप्तऋषि के वचनों से प्रभावित होकर वह तपस्वी बन गये और बाद में उन्होंने रामायण की रचना की। इसी प्रकार अंगुलिमाल एक डाकू था। महात्मा बुद्ध से साक्षात्कार होने पर वह उनके वचनों से प्रभावित हो उनकी शरण में आ गया। उसका जीवन ही बदल गया।

उदाहरण देने के लिये इतिहास का सहारा न भी लें, अपने आस पास ही देखें, तो पायेंगे कि जिसने सत्संग किया, वह तर गया। गन्दे नाले का पानी गंगा नदी में गिरता है तो उसक अपना अस्तित्व मिट जाता है अर्थात वह भी गंगाजल हो जाता है। स्वाति की बूँद सीप में गिरती है तो मोती बन जाती है। पारस के स्पर्श से लोहा भी सोना बन जाता है।

HOPE IT HELPS!!!!!
Answered by harikai
1
or world Zoho video tbsp cockatoo dissociative Rossi so do do do do do do do do do do do do difficult oriented Duffy go if do if no do en of but do is do do ye din desktop difficult Sudhir future everybody chem oath idk DJ FL do held A gauge Faulkner
Similar questions