Social Sciences, asked by ma5dij5emanuapooriam, 1 year ago

Explain meaning of pratyay with example

Answers

Answered by tejasmba
13

प्रत्यय

जो शब्दांश शब्दों के अंत में विशेषता या परिवर्तन लाते हैं,  उन्हें प्रत्यय कहा जाता है। प्रत्ययों का अपना कोई अर्थ नहीं होता है और न ही इनका प्रयोग स्वतंत्र रूप से किया जाता है परंतु यह शब्द के साथ जुड़कर कुछ न कुछ अर्थ अवश्य देता है।। प्रत्यय के दो भेद हैं-

1. तद्धित प्रत्यय -  तद्धित प्रत्यय संज्ञा एवं विशेषण के साथ जुड़ते हैं।

उदाहरण के लिए -  ता प्रत्यय से स्वतंत्रता, ममता, मानवता

त्व प्रत्यय से अमरत्व,  व्यक्तित्व

पन प्रत्यय से बचपन, पागलपन

आनी प्रत्यय से सेठानी, नौकरानी

2. कृदंत प्रत्यय- जबकि कृदंत अर्थात् कृत् प्रत्यय क्रिया के साथ जुड़ते है।

उदाहरण के लिए - अक प्रत्यय से पाठक, लेखक, दर्शक, भक्षक

आई प्रत्यय से पढ़ाई, लड़ाई, सुनाई, चढ़ाई, कटाई, बुनाई

आवट प्रत्यय से लिखावट, सजावट, बुनावट, मिलावट

Answered by randhirsingh50621
4

Answer:

kkkdskn kwowowj ksjse wow kwowokwkw

Similar questions