Social Sciences, asked by vivekchauhan754, 2 months ago

फ्रेडरिक साॅरयू कौन था ?

Answers

Answered by marcus338
3

Explanation:

He is painter

Who had painted the picture of his dreams or what he thought

it is in 1 st page of History book of Class 10 th

Answered by Ash6290
8

Answer:

प्रश्न 1. फ्रेडरिक साॅरयू कौन था ?

उतर- फ्रांसीसी चित्रकार

Explanation:

Some other Extra Questions

प्रश्न 2. अंस्ट रेनन कौन था ?

उत्तर– फ्रांसीसी दार्शनिक

प्रश्न 3. जर्मन राष्ट्र का रूपक क्या था ? वह किस बात का प्रतीक था ?

उत्तर– जर्मेनिया | जर्मन बलूत वीरता का प्रतीक है |

प्रश्न 4. मांटेस्क्यू ने किस सिद्धांत का प्रतिपादन किया ?

उत्तर– शक्ति पृथक्करण का सिद्धांत या अधिकार विभाजन

प्रश्न 5.कौन सी विश्वविख्यात घटना को राष्ट्रवाद की पहली स्पष्ट अभिव्यक्ति माना जाता है ?

उत्तर- फ्रांसीसी क्रांति

प्रश्न 6. जॉलवेराइन क्या था व किस प्रकार वह जर्मनी के आर्थिक एकीकरण का प्रतीक था?

उत्तर- एक जर्मन शुल्क संघ | अधिकांश जर्मन राज्य शामिल थे | 1834 में स्थापित इस संघ ने विभिन्न जर्मन राज्यों के बीच शुल्क अवरोधों को समाप्त किया व मुद्राओं की संख्या तीस से दो कर दी | इस प्रकार यह आर्थिक एकीकरण का प्रतीक था |

प्रश्न 7. मेत्सिनी द्वारा स्थापित दो भूमिगत संगठनों के नाम लिखिए।

उत्तर- 1) यंग इटली

2) यंग यूरोप

प्रश्न 8. 19वीं सदी में ऐसी कौन सी ताकत उभरी जिसने यूरोप की राजनैतिक और भौतिक दुनिया में भारी परिवर्तन किये ?

उत्तर- राष्ट्र राज्य का उदय

प्रश्न 9. बाल्कन क्षेत्र के निवासियों की क्या कहा जाता था ?

उत्तर- स्लाव

प्रश्न 10. वियना कांग्रेस किस वर्ष आयोजित की गई ?

उत्तर- 1815

प्रश्न 11. 1815 की वियना सन्धि से किसका सम्बन्ध है ?

उत्तर- ड्यूक मैटरनिख

प्रश्न 12. नेपोलियन युद्धों के दौरन हुए बदलावों को ख़त्म करना किस संधि का उद्देश्य था?

उत्तर- वियना संधि

प्रश्न 13. किसने कहा था कि जब फ्रांस छींकता है तो बाकी यूरोप को सर्दी जुकाम हो जाता है ?

उत्तर- मैटरनिख

प्रश्न 14. किस संधि ने यूनान को एक स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दी ?

उत्तर- कांस्टेंटीनोपाल संधि

प्रश्न 15. आयरलैंड में प्रोटेस्टेन्ट के विरूद्र आंदोलन का नेतृत्व किसने किया?

उत्तर- वोल्फटोन

प्रश्न 16. आँखों पर पट्टी बांधे हुए और तराजू लिये हुए महिला किस बात का प्रतीक है ?

उत्तर- न्याय

Similar questions