Hindi, asked by khanfarhan7565, 10 months ago

फुटबॉल मैच का वर्णन पर निबंध Football Match Essay in Hindi

Answers

Answered by TheEmma
40

Answer:

Explanation:

प्रस्तावना- फुटबॉल भारत के प्रसिद्ध खेलों में से एक है। यह भारत में ही नहीं विश्व भर में प्रसिद्ध है। कुछ दिन पहले मैंने एक फुटबॉल मैच देखा था बिहार विश्वविद्यालय और राँची विश्वविद्यालय के बीच। यह मैच मुजफ्फपुर में एल.एस. कॉलेज के मैदान में खेला गया था।

मैच का आरम्भ- मैच शाम को 4 बजे शुरू हुआ था। सभी खिलाड़ी मैदान में थे। एक बड़ी भीड़ मैच शुरू होने की प्रतीक्षा कर रही थी। बिहार विश्वविद्यालय के खिलाड़ी लाल कमीज और काली पतलून में थे। राँची विश्वविद्यालय के खिलाड़ी हरी कमीज लाल पैन्ट में थे। मैच के निर्णायक ने लम्बी सीटी बजायी। दोनों कप्तान उसके पास आये और गेंद के बारे में निश्चय करने लगे।

खेल अच्छी तरह आरम्भ हुआ। मैच बड़ी रोचकता से देखा जा रहा था। राँची विश्वविद्यालय का दल बहुत मजबूत था। वे बड़े रोचक और आक्रमकता के साथ खेल रहे थे। लेकिन बिहार विश्वविद्यालय के गोल कीपर ने अनेक खतरनाक गेंदें बचाई। बिहार विश्वविद्यालय के कुछ खिलाड़ी बड़ी आक्रामकता के साथ खेल रहे थे लेकिन शेष खिलाड़ियों में जोश दिखाई नहीं दे रहा था। इसलिए खेल कुछ समय के लिए एक तरफा लग रहा था और लग रहा था कि राँची विश्वविद्यालय बड़ी सरलता से यह मैच जीत जाएगा, लेकिन राँची विश्वविद्यालय ने एक गोल कर दिया। अवकाश हो गया। 1-0 से राँची विश्वविद्यालय आगे चल रहा था।

अवकाश के बाद खेल और रोमांचक हो गया। सब खिलाड़ी जोश में थे। बिहार विश्वविद्यालय के खिलाड़ी जोश में थे। बिहार विश्वविद्यालय के खिलाड़ी अधिक मेहनत कर रहे थे क्योंकि उन्हें गोल करना था। बिहार विश्वविद्यालय को अन्त में पेनल्टी किक मिली। यह उनके पास अन्तिम मौका था। अन्त में बिहार विश्वविद्यालय ने भी गोल कर दिया और सब खिलाड़ी प्रसन्न थे। अब स्कोर 1-1 था। मैच में एक बार फिर रोमांच आ गया। लेकिन कोई भी दल और गोल न कर सका। समय पूर्ण हो चुका था। मैच का अन्तिम स्कोर 1-1 था। मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया। वास्तव में यह एक रोमांचक मैच था।

Answered by IMrGauravI
17

\bold{\large{\fbox{\color{red}{HeLLo-MaTe♡}}}}

फुटबॉल मैदान में दो टीमों के खिलाड़ियों द्वारा खेला जाने वाला आउटडोर खेल है। दोनों फुटबॉल टीमों में 11-11 खिलाड़ी होते हैं, जिसका अर्थ है कि, फुटबॉल के मैच में कुल 22 खिलाड़ी होते हैं। अधिकतम गोल बनाने वाली टीम विजेता होती है और कम गोल वाली टीम हार जाती है। इस खेल में एक गेंद को पैर से ठोकर मारकर खेला जाता है। इस खेल को कुछ देशों में सॉसर भी कहा जाता है। फुटबॉल के बहुत से रुप हैं; जैसे – फुटबॉल एसोसिएशन (यू.के.), ग्रिडीरन फुटबॉल, अमेरिकन फुटबॉल या कनेडियन फुटबॉल (यू.एस. और कनाडा में), आस्ट्रेलियन रुल फुटबॉल या रग्बी लीग (आस्ट्रेलिया), गैलिक फुटबॉल (आयरलैंड), रग्बी फुटबॉल (न्यूजीलैंड) आदि। फुटबॉल के विभिन्न रुप फुटबॉल कोड्स के नाम से जाने जाते हैं।

Similar questions