Political Science, asked by pt3630888, 7 months ago

formation of political culture?
पॉलिटिकल कल्चर से आप क्या समझते हैं? वे कौन सी प्रक्रियाएं हैं जो राजनीतिक संस्कृति के
निर्माण में योगदान करती हैं?​

Answers

Answered by shishir303
5

पॉलीटिकल कल्चर यानी राजनीतिक संस्कृति से तात्पर्य सामान्य संस्कृति के राजनीतिक दृष्टिकोण से है।

विद्वानों आमण्ड और पावेल के अनुसार ‘राजनीतिक संस्कृति किसी राजनीतिक व्यवस्था के सदस्यों की राजनीति के प्रति व्यक्तिगत अभिवृत्तियों व उन्मुखताओं की शैली है ’।

वहीं दूसरे विद्वान सिडनी बर्बा के अनुसार ‘राजनीतिक संस्कृति में अनुभवी विश्वासों और अभिव्यात्मक प्रतीकों और मूल्यों की व्यवस्था निहित है जो उस परिस्थिति अथवा दशा को परिभाषित करती है ,जिसमें राजनीतिक क्रिया संपन्न होती  है’।

एक अन्य विद्वान एलन बॉल के अनुसार रा‘जनीतिक संस्कृति का निर्माण समाज की उन व्यक्तियों,विश्वासों तथा मूल्यों के समूह से होता है जिनका राजनीतिक व्यवस्था और राजनीतिक विषयों के साथ संबंध है ’।

एक दूसरे विद्वान रशियन पाई के अनुसार ‘राजनीतिक संस्कृति का संबंध अभिवृतियों, विश्वासों एवं भावनाओं के समूह से है, जो राजनीतिक प्रक्रिया को व्यापकता तथा सार्थकता प्रदान करते हैं और ऐसे अंतर्निहित विचार एवं नियम प्रदान करते हैं जो राजनीतिक व्यवस्था में व्यवहार को नियंत्रित करते हैं’

सरल शब्दों में कहीं तो राजनीतिक संस्कृति सामान्य संस्कृति का ही एक भाग होता है, जिसमें किसी देश के सदस्य अपने राजनीतिक मूल्यों, राजनीतिक भावनाओँ, राजनीतिक मनोवृत्तियों, राजनीतिक विश्वासों और राजनीतिक भावनाओं को प्रदर्शित करते हैं। राजनीतिक संस्कृति का अर्थ सामान्य संस्कृति के राजनीतिक व्यवहार से है।

राजनीतिक संस्कृति के निर्माण में निम्नलिखित परिकल्पनायें योगदान करती हैं।

भौगोलिक परिस्थितियां — किसी देश की जनसंख्या व उसकी भौगोलिक स्थिति तथा उस देश में उपलब्ध संसाधन उस देश की राजनीतिक संस्कृति को पूरी तरह प्रभावित करते हैं।

इतिहास — किसी भी देश की राजनीतिक संस्कृति उस देश की ऐतिहासिक परंपरा से सीधे तौर पर प्रभावित होती है। जिस देश का जैसा इतिहास रहा है, उस देश में वैसी ही राजनीतिक संस्कृति पनपती है। जैसे कि भारत का इतिहास शांतिपूर्ण देश का रहा है इसीलिए भारत की राजनीतिक संस्कृति संवैधानिक और शांतिप्रिय और लोकतांत्रिक परंपराओं से परिपूर्ण है, जबकि कुछ देश जैसे कि इराक, लीबिया, सीरिया आदि देशों का इतिहास रक्त रंजित रहा है, इसलिए वहां हिंसक और अशांतिपूर्ण तथा अलोकतांत्रिक राजनीतिक संस्कृति पनपती रही है।

धार्मिक विश्वास — किसी देश के धार्मिक विश्वास भी उस देश की राजनीतिक संस्कृति को सीधे तौर पर प्रभावित करते हैं।

सामाजिक परिवेश — सामाजिक परिवेश किसी देश की राजनीतिक संस्कृति का निर्धारण करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

आर्थिक ढांचा — राजनीतिक संस्कृति को प्रभावित करने के लिए किसी देश आर्थिक ढांचा भी एक महत्वपूर्ण कारक बनता है।

विचारधारायें — किसी देश के विद्वानों की विचारधाराएं उस देश की राजनीतिक संस्कृति को एक बड़े स्तर पर प्रभावित करती हैं। जैसे विचारक और बुद्धिजीवी उस देश में रहते हैं, उस देश की राजनीतिक संस्कृति वैसा ही बनती है।

≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡

राजनीति से संबंधित कुछ अन्य प्रश्न—▼

राजनीतिक सिद्धांत क्या है और उसकी प्रासंगिकता बताइए।

https://brainly.in/question/18935514

═══════════════════════════════════════════

लोकतंत्र से आप क्या समझते हैं? इसके विभिन्न रूपों का वर्णन कीजिए।

https://brainly.in/question/12914045

○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○

Similar questions