Social Sciences, asked by yukti5210, 10 months ago

गैर लोकतांत्रिक शासन वाले देशों के लोगों को किन-किन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है? इस अध्याय में दिए गए उदाहरणों के आधार पर इस कथन के पक्ष में तर्क दीजिए।

Answers

Answered by nikitasingh79
21

उत्तर :  

गैर लोकतांत्रिक शासन वाले देशों के लोगों को निम्नलिखित मुश्किलों का सामना करना पड़ता है :  

(क) शासन सत्ता और हिंसा पर आधारित :

शासन सत्ता और हिंसा पर आधारित होता है। लोगों पर अनेक प्रकार के अत्याचार किए जाते हैं और विरोधियों को मार दिया जाता है । चिले में जनरल आॅगस्तो पिनोशे ने 1973 में 3000 से अधिक लोगों को मार दिया।

(ख) व्यक्ति को कोई महत्व नहीं :  

ग़ैर लोकतांत्रिक देशों में व्यक्ति को कोई महत्व नहीं दिया जाता।

(ग) अधिकार और स्वतंत्रता का न होना :  

ग़ैर लोकतांत्रिक देशों में लोगों को अधिकार तथा स्वतंत्रताएं प्राप्त नहीं होती ‌ कोई व्यक्ति शासक की आलोचना नहीं कर सकता । चिले में सैनिक तानाशाह आॅगस्तो पिनोशे ने अनेक विरोधियों को जेलों में डाल दिया या मार दिया।

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।।

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न  

निम्नलिखित वाक्यांशों में से किसी एक का चुनाव करके इस वाक्य को पूरा कीजिए।

अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं में लोकतंत्र की जरूरत है ताकि...  

क. अमीर देशों की बातों का ज्यादा वज़न हो।  

ख. विभिन्न देशों की बात का वज़न उनको सैन्य शक्ति के अनुपात में हो।  

ग. देशों को उनकी आबादी के अनुपात में सम्मान मिले।  

घ. दुनिया के सभी देशों के साथ समान व्यवहार हो।

https://brainly.in/question/9690700

जब सेना लोकतांत्रिक शासन को उखाड़ फेंकती है तो सामान्यतः कौन-सी स्वतंत्रताएँ छीन ली जाती हैं?

https://brainly.in/question/9690971

Answered by Anonymous
5

उत्तर : गैर-लोकतांत्रिक शासन वाले देश बहुत सी कठिनाइयों का सामना करते हैं।

  • गैर-लोकतांत्रिक देशों में लोग आजादी से अपने नेता नहीं चुन सकते, वे शासन कर रहे लोगों की अनुमति के बिना राजनैतिक दलों का गठन नहीं कर सकते।

Similar questions