Hindi, asked by amitmassey3365, 8 months ago

Gadhe ki ve visheshtayen likhiye jo usse anya pashuon se alag karti hain

Answers

Answered by promaster99
1

Answer:

पालतू गधे के बारे में जानकारी Donkey Information In Hindi

गधों Donkey का उपयोग इंसान संदियो से बोझा ढोने में करता रहा है। आज भी कई क्षेत्रो में इनका उपयोग हो रहा है। माल ढोने और परिवहन के लिए इनका उपयोग आज भी हो रहा है।

गधे बहुत अनुशासित होते है। इनकी याददास्त बहुत बढ़िया होती है। ये अपने गंन्तव्य स्थान को बखूबी याद रखते है। ये बहुत मेहनती होते है।

पर्वतीय क्षेत्रों में माल ढुलाई और परिवहन के लिए गधो का इस्तेमाल होता है। ये अपने ऊपर 60 से 70 kg वजन तक लाद लेते है। इनकी खास बात यह होती है कि ये माल लाद देने के बाद अपने गन्तव्य तक पहुंच जाते है और इनको ज्यादा दिशा निर्देशों की आवश्यकता नही होती है।

जंगली गधे के बारे में जानकारी About Donkey In Hindi

इनको जंगली गधा भी कहते है। यह रेगिस्तान में पाया जाता है। गुजरात में कच्छ के इलाके में ये बहुतयात से पाये जाते है।

इन जंगली गधो (Donkeys) की मुख्य पहचान यह होती है कि इनके पैरो में एक ही खुर होती है।

इनका भोजन जंगली वनस्पति होती है।

इस प्रकार के गधे (Donkey) झुण्ड में रहना पसंद करते है।

Essay On Donkey In Hindi –

गधे बहुत मेहनती होते है लेकिन यह बहुत ज्यादा उपेक्षा का शिकार भी है। गधों के मालिक इनसे बहुत काम करवाते है लेकिन इनको भरपेट भोजन नही देते है। कभी कभी तो इन्हें भूखे ही कार्य करना होता है। गधे बहुत भोले और संयम वाले प्राणी होते है। ये कभी किसी बात की शिकायत नही करते है। इनके मालिक इनके स्वास्थ्य की भी चिंता नही करते है।

गधे के बारे में रोचक जानकारी Interesting Facts about Donkey in Hindi –

वसन्त के मौसम में इनका प्रजनन काल होता है।

आमतौर गधी एक बार में एक बच्चे को जन्म देती है। लेकिन कभी कभी 2 बच्चे भी पैदा हो जाते है।

गधो की औसत आयु 30 वर्ष (30 Year) होती है।

ईंट भट्टो पर कार्य करने वाले इन पर ईंटो का बोझ लाद देते है। ये ईंटो को एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाते है।

धोबी गधे की पीट पर कपड़ो को लाद देते है और गधे इन कपड़ो को नदी तक ले जाते है।

कुम्हार इन पर मिटटी लाद देते है और इस मिटटी को खदानों से कारखानों तक लाया जाता है।

गधे Donkey का एक भी आचरण ऐसा नही है जो इनको मुर्ख साबित करे। बस ये बहुत भोले और सीधे होते है। ये अपना काम बड़े संयम से करते है। कोई शिकायत भी नही करते है। शायद इसलिए ही इनको मुर्ख कहते है

लेकिन भोला और सीधा होना मूर्खता नही होती है। ये तो सरलता होती है और यही सरलता इनको विशिष्ट बनाती है।

तो दोस्तों गधे के बारे में अपने विचार बदलिये। अगर आप गधे का इस्तेमाल करते है तो उनका ख्याल रखिये।

Explanation:

Please mark as brainloest

Similar questions