English, asked by lodhishailendra191, 1 month ago

गणतंत्र से क्या आशय है? भारत कब गणतंत्र बना था?

Answers

Answered by shishir303
1

गणतंत्र से आशय ऐसी राजकीय व्यवस्था से है, जो लोकतांत्रिक प्रणाली का एक हिस्सा होती है। एक गणतंत्र की व्यवस्था के अंतर्गत राष्ट्र का संचालन संविधान के अनुसार किया जाता है। गणतंत्र में संविधान ही प्रमुख होता है। गणतंत्र में कोई वंशानुगत राष्ट्रप्रमुख नहीं होता।

एक गणतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्यक्ष रूप से अथवा परोक्ष रूप से जनता अपने पसंद के प्रतिनिधि को चुक कर उस गणतंत्र के राजकीय सदन में भेजती है। हर गणतंत्र के सदनों के नाम अलग-अलग होते हैं।

भारत में संसदीय गणतंत्र है। जिसमें राज्यसभा और लोकसभा दो सदन हैं। लोकसभा में प्रत्यक्ष रूप से जनप्रतिनिधि चुने जाते हैं तथा राज्यसभा में परोक्ष रूप जनप्रतिनिधि चुने जाते हैं।

भारत 26 जनवरी 1950 को गणतंत्र बना था, जब भारत का संविधान लागू हुआ।

◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌

Similar questions