gangotri -nandanvan trek ki jankari
Answers
गंगोत्री-नंदनवन ट्रैक की जानकारी
गंगोत्री से नंदनवन ट्रेक हिमालयी क्षेत्र की सबसे साहसिक यात्राओं में से एक है। गंगोत्री-नंदनवन का आरंभ गंगोत्री से शुरु होकर देवदार के घने जंगलों से गुजरता हुआ, भोजवासा, चिरबासा के रास्ते पहले तपोवन और फिर आगे नंदनवन तक जाता है।
नंदनवद ट्रेक को हिमालयी क्षेत्र का मध्यम ऊँचाई वाला ट्रैक माना जाता है और अधिक ऊँचाई वाले ट्रैक पर जाने से पहले इस ट्रैक का अनुभव ले लेना ज्यादा उचित रहता है।
इस ट्रैक की लंबाई लगभग 70 किमी है और इसमें कम से कम 10 दिन लगेंगे।
गंगोत्री से नंदनवन ट्रैक पर जाने का समय सबसे उपयु्कत समय अप्रेल से अक्टूबर तक का है। इस समय यहां बर्फबारी नही हो रही होती है और रास्ता सुगम होता है।
ये ट्रैक में कई छोटी बर्फ से ढकी चोटियों और ग्लेशियर पड़ेंगे। इस ट्रेक में ही आपको पवित्र गंगा का उद्गम अर्थात गोमुख मिलेगा। टैक के पूरे रास्ते में दोनों तरफ ऊँचाई वाली चोटियाँ होंगी।
गंगोत्री से नंदनवन ट्रैक साहसिक यात्रा होने के साथ ही आध्यात्मिक महत्व भी है। नंदनवन का क्षेत्र एक आध्यात्मिक क्षेत्र है यहां पर आपको अनेक साधु-संत मिलेंगे। जो या तो साधना के लिये आये हुये होंगे या स्थायी रूप से यहीं पर रह रहे होंगे।