India Languages, asked by hs210109, 2 months ago

गर्मी पड़ने पर सूरत क्या बरसाने लगा​

Answers

Answered by meenatchimeerarajend
0

Explanation:

गर्मीका असर लगातार बढ़ता जा रहा है। इस सीजन सर्वाधिक तापमान सोमवार को दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने के साथ ही लू के थपेड़े शुरू हो गए हैं। गत दो तीन दिनों से आसमान से आग उगलने वाली गर्मी में तन झुलसाने वाली लू भी चल रही है। लोग घरों में दुबके रहने पर मजबूर हैं। गर्मी इतनी बढ़ गई है कि एसी कूलर के बिना घर में भी बैठना दूभर होने लगा है।

गर्मी के असर से पशुधन भी बेहाल होते दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पशु खेली तालाबों के आसपास दिन भर पशुओं की रेलमपेल नजर रही है। भीषण गर्मी में पशु बेहाल हो रहे हैं। लगातार बढ़ रहे तापमान से आमजन परेशान हो रहा है। दिन चढ़ने के साथ ही धूप तेज हो जाती है और दोपहर होते होते आसमान से अंगारे बरसाने जैसी गर्मी का असर शुरू हो जाता है जिसके चलते बाजार में सन्नाटा पसरा रहता है। लोग गर्मी से बचने के लिए तरह तरह के जतन कर रहे हैं।

जैसलमेर. भीषण गर्मी में पानी के आस पास मड़राते पशु।

Similar questions