gay per nibandh likho.....
Answers
गाय एक बहुउपयोगी पशु है जिसका वैज्ञानिक एवं अध्यात्मिक दृष्टि से बड़ा महत्व है। विज्ञान ने भी गाय की महत्ता को स्वीकार किया है।
गाय के दूध को अमृत माना गया है। भारत में गाय को एक पवित्र पशु माना गया है। भारत में करोड़ों हिंदु गाय की पूजा करते हैं। गाय की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह मानव जाति को बहुत कुछ देती है बदले में कुछ नहीं मांगती। कई परिवार गाय के दूध व घी को बेचकर अपना जीवन यापन करते हैं।
धार्मिक महत्व : हिंदुओं के तीज-त्योहार बिना गौ के घी के पूरे नहीं होते। तीज त्योहार के दिन घर को गौ के गोबर से ही लीपा जाता है। उस पर देवताओं की प्रतिमाओं को बैठाया जाता है। कई लोग किसी जरूरी काम को करने से पहले गाय के दर्शन को बड़ा शुभ मानते हैं। वहीं गाय के गोबर को खेती के लिए बहुत उपयोगी माना गया है। गाय के अमृत जैसे दूध देने व अन्य गुणों के चलते इसे धरती माता के समान पूज्य माना गया है। इसीलिए गाय को गौ माता कहा जाता है।