Geography, asked by kumarprince29767, 2 months ago

(घ) ठंडा रेगिस्तान किसे कहते हैं ?​

Answers

Answered by bhatiamona
1

ठंडे रेगिस्तान से तात्पर्य उस मरुस्थलीय भूमि से होता है, जो बर्फीले क्षेत्रों में स्थित होती है। यहाँ पर पानी और कृषि योग्य भूमि का अभाव होता है।

रेगिस्तान केवल गर्म ही नही होते बल्कि ठंडे होते हैं।  ठंडे रेगिस्तान वे बर्फीले निर्जन क्षेत्र हैं, जहाँ जीवन की परिस्थितियां बेहद कठिन होती हैं, इसी कारण यहां पर जनसंख्या न के बराबर या बेहद कम होती है। विश्व में ऐसे अनेक ठंडे रेगिस्तान हैं। पृथ्वी के ध्रुवीय क्षेत्र ठंडे रेगिस्तान ही हैं। साइबेरिया के मैदान भी ठंडे रेगिस्तान हैं।

ठंडे रेगिस्तान में पूरे साल बर्फ जमा होने के कारण खेती नहीं होती। इसी कारण यहाँ खाद्य सामग्री पर्याप्त मात्रा में नहीं होती है और और पानी का अभाव भी रहता है। पूरे ठंडी हवायें चलती रहती हैं। इस कारण जनसंख्या बेहद कम होती है।

भारत का सबसे ठंडा रेगिस्तान लद्दाख है, जहाँ का ‘द्रास’ नामक क्षेत्र भारत का सबसे ठंडा रेगिस्तान है।

Similar questions