Hindi, asked by glaxy20000, 10 months ago

हिमाचल दिवस पर निबंध ।​

Answers

Answered by shalinichauhan54099
7

padho likho Desh ka Naam Roshan karo

Answered by bhatiamona
11

हिमाचल दिवस पर निबंध

हिमाचल प्रदेश की स्थापना 15 अप्रैल 1948 को हुई थी। इसी उपलक्ष्य में 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। हिमाचल प्रदेश भारत के उत्तरी क्षेत्र में स्थित एक सुंदर पहाड़ी प्रदेश है। यह प्रदेश प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर प्रदेश है।

15 अप्रैल 1948 को 28 पहाड़ी रियासतों को मिलाकर एक नया प्रांत बनाया गया था। इसे ही हिमाचल प्रदेश कहा जाता है। 1971 में हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया और यह भारत का 18वां राज्य बना।

हिमाचल का अर्थ है, हिम का अंचल यानी बर्फीले पहाड़ों का प्रदेश। हिमाचल प्रदेश में बर्फीले पहाड़ों की भरमार है। इस प्रदेश में कई छोटी-बड़ी नदियां हैं, जिनमें चिनाब, रावी, सतलुज, व्यास, यमुना, चंद्रभागा आदि नदियां प्रमुख हैं।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला है, जो कि एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। दूर-दूर से सैलानी शिमला में पर्यटन के उद्देश्य से आते हैं। हिमाचल प्रदेश के प्रमुख शहरों में कांगड़ा, धर्मशाला, बिलासपुर, कुल्लू-मनाली आदि के नाम प्रमुख हैं।

हिमाचल प्रदेश के निवासी भोले वाले सीधे-साधे होते हैं। हिमाचल प्रदेश की 90 फ़ीसदी जनसंख्या गाँव और छोटे कस्बों में रहती है। यह गाँव और कस्बे प्रकृति की गोद में बसे हुए हैं।

हिमाचल प्रदेश एक बेहद खुशहाल राज्य है, जहाँ के लोग बेहद मिलनसार और सीधे साधे हैं। यहां की 95% आबादी हिंदू धर्म को मानने वाली है। हिमाचल प्रदेश को देव भूमि भी कहते हैं। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में स्थित क्रिकेट दुनिया के सबसे ऊंचा और सुंदर क्रिकेट स्टेडियम में एक है।

हिमाचल प्रदेश में अनेक स्थानीय पहाड़ी भाषायें बोली जाती हैं। यहाँ की मुख्य और राजकीय भाषा हिंदी है।

Similar questions