Hindi, asked by mamtaraj7947, 10 months ago

हिरणों के एक झुंड का आधा भाग मैदान में चर रहा है और शेष का तीन चौथाई पड़ोस में ही खेलकूद रहा है। शेष बचे 9 हिरण एक तालाब में पानी पी रहे हैं। झुंड में हिरणों की संख्या ज्ञात कीजिए।

Answers

Answered by nikitasingh79
24

Answer:

झुंड में हिरणों की संख्या 72 है।  

Explanation:

मान लीजिए झुंड में हिरणों की संख्या = x

मैदान में चर रहे हिरणों की संख्या = (½)x = x/2  

शेष बचे हिरण = (x - x/2) = (2x - x)/2 = x/2

पड़ोस में खेल रहे हिरणों की संख्या = ¾(x/2) = 3x/8

शेष बचे हिरण = 9

∴ x/2 + 3x/8 + 9 = x

⇒ x/2 + 3x/8 -  x = - 9

⇒ (4x + 3x - 8x)/8 = - 9

⇒ (7x - 8x)/8 = - 9

⇒ -x /8 = - 9

⇒ - x = - 9 × - 8

⇒ - x = - 72

⇒ x = 72

अतः, झुंड में हिरणों की संख्या 72 है।  

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।।।

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :  

महूली गाँव में, एक तंग आयताकार भूखंड विद्यालय बनाने के लिए सुरक्षित है। इस भूखंड की लंबाई और चौड़ाई में 11:4 का अनुपात है। गाँव पंचायत को इस भूखंड की बाड़ (fence) कराने में, रु 100 प्रति मीटर की दर से रु 75000 व्यय करने होंगे। भूखंड की माप (dimension) ज्ञात कीजिए।

https://brainly.in/question/10862034

हसन, स्कूल वर्दी बनाने के लिए दो प्रकार का कपड़ा खरीदता है। इसमें कमीज़ के कपड़े का भाव रु 50 प्रति मीटर तथा पतलून के कपड़े का भाव रु 90 प्रति मीटर है। वह कमीज़ के प्रत्येक 3 मीटर कपड़े के लिए पतलून का 2 मीटर कपड़ा खरीदता है। वह इस कपड़े को क्रमश: 12% तथा 10% लाभ पर बेचकर रु 36,600 प्राप्त करता है। उसने पतलूनों के लिए कितना कपड़ा खरीदा?

https://brainly.in/question/10763740

Similar questions