Hindi, asked by kingrohith334, 4 months ago

हमें अपने भविष्य की पीढ़ी को क्या देना चाहिए​

Answers

Answered by vikas2950
14

Answer:

संस्कार

Explanation:

संस्कार से निर्मित होती संस्कृति  ।ॐ। 'संस्कार' शब्द का अधिक उपयुक्त पर्याय अंग्रेजी का 'सेक्रामेंट' शब्द हो सकता है। संस्कार का सामान्य अर्थ है-किसी को संस्कृत करना या शुद्ध करके उपयुक्त बनाना। किसी साधारण या विकृत वस्तु को विशेष क्रियाओं द्वारा उत्तम बना देना ही उसका संस्कार है। इसी तरह किसी साधारण मनुष्य को विशेष प्रकार की धार्मिक क्रिया-प्रक्रियाओं द्वारा श्रेष्ठ बनाना ही सुसंस्कृत करना कहा जाता है।

Answered by sojalverma16
6

Answer:

मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ नागरिकता के गुणों के विकास को भी शिक्षा के लक्ष्यों से जोड़ दिया गया। औद्योगिक क्रांति के बाद तो शिक्षा की भूमिका में आमूलचूल परिवर्तन आ गया। यह मानव संसाधन तैयार करने वाले साधन के रूप में स्वीकार की जाने लगी। लिखने, पढ़ने और गिनने की दक्षताएं, उत्पादन की कुशलताएं और प्रभावपूर्ण तरीके से मानसिक और शारीरिक श्रम की आदत का विकास शिक्षा व्यवस्था का लक्ष्य बन गया। बाल दिवस के अवसर पर इस पर विचार आवश्यक है कि इस लक्ष्य की क्या सीमाएं हैं और क्या यही लक्ष्य और स्वरूप भविष्य की शिक्षा के लिए उपयोगी है?

Similar questions