Social Sciences, asked by Sarayu5061, 7 months ago

हमे संविधान के नियमो का पालन क्यो करना चाहिए?

Answers

Answered by varadad25
5

Answer:

संविधान का निर्माण देश के और देशवासियों के हित के लिए किया गया है |

Explanation:

१. संविधान मतलब एक ऐसा ग्रंथ जिस में देश के लिए बनाए गए सारे कानून लिखे हुए है |

२. संविधान का निर्माण देश की प्रगती करने के लिए किया जाता है |

३. संविधान में अनेक नियम / कानून बताए हैं |

४. संविधान में मानव के मूलभूत अधिकार तथा कर्तव्य भी बताए गए हैं |

५. संविधान देश के लिए महत्त्वपूर्ण हैं क्योंकि देश के सारे नियम तथा कानून संविधान में एकत्रित हैं |

६. अगर संविधान ना हो, तो देश का कारभार कैसे करना है, अदालत में किसी जूर्म को क्या सजा देनी है, ऐसे ही बहुत सारे सवाल अनुत्तरीत रह जाते |

७. संविधान के नियमों का पालन करने से हम अपराध और गलतियों को रोक सकते हैं |

८. जब देश में अपराध कम होगा, तो हर कोई अपनी सफलता की ओर मार्गक्रमण करेगा |

९. जब देश का हर नागरिक सफलता के पथ पर चलेगा तो, वह देश भी सफल हो जाएगा, उस देश की प्रगती होगी |

१०. इस तरह, संविधान के नियमों का पालन करके देश की प्रगती होती है |

इसलिए,

हमें संविधान के नियमों का पालन करना चाहिए |

अधिक जानकारी:

१) भारतीय संविधान:

१. भारत को १५ अगस्त १९४७ को ब्रिटिशों से आझादी मिली और भारत आझाद हो गया |

२. १५ अगस्त १९४७ यह दिन भारतीय स्वतंत्रता दिन के रूप में मनाया जाता हैं |

३. भारत आझाद हुआ और इसलिए भारत को एक संविधान की जरूरत थी |

४. २६ जनवरी १९५० को भारतीय संविधान का अंमल हुआ |

५. भारतीय संविधान डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर, डॉ. राजेंद्र प्रसाद तथा अन्य सहकारियों ने मिलकर बनाया है |

६. भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बडा संविधान है और साथ ही भारतीय लोकतंत्र एक बडा और मजबूत लोकतंत्र से सारी दुनिया में जाना जाता है |

२) भारतीय संविधान के कुछ अधिकार:

१. हर नागरिक को स्वतंत्रता का अधिकार है |

२. हर नागरिक को अभिव्यक्ती का अधिकार है |

३. हर नागरिक को मतदान करने का अधिकार है |

४. हर नागरिक को देश में अनुकूल परिस्थिती में कहीं भी घुमने का अधिकार है |

५. हर नागरिक को शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है |

Similar questions