Hindi, asked by jaybhavsar8207, 1 year ago

Hame kaise Aajadi mile

Answers

Answered by HarshiaKakkar
0

1857 me bharat ke sipahiyo ne bharat ki aajadi ke lie phli lrai lari thi

Answered by mohit12350
0
अभिव्यक्ति की आजादी भारत के नागरिकों के मौलिक अधिकारों में से एक है। दुनिया भर के कई देश अपने नागरिकों को उनके विचारों और सोच को साझा करने तथा उन्हें सशक्त बनाने के लिए अभिव्यक्ति की आजादी की अनुमति देते हैं।

भारत सरकार और अन्य कई देश अपने नागरिकों को अभिव्यक्ति की आजादी प्रदान करते हैं। ऐसा विशेष रूप से जहाँ-जहाँ लोकतांत्रिक सरकार है उन देशों में है। आपकी परीक्षा में इस विषय के साथ आपकी सहायता करने के लिए अभिव्यक्ति की आजादी के विषय पर अलग-अलग शब्द सीमा के निबंध उपलब्ध करवाएं हैं। आप अपनी आवश्यकता के अनुसार किसी भी अभिव्यक्ति की आजादी निबंध का चयन कर सकते हैं:

अभिव्यक्ति की आजादी भारत के नागरिकों को प्रदान किए गए मौलिक अधिकारों में से एक है। यह हमारे देश के नागरिकों को अपने विचार व्यक्त करने और अपनी सोच को स्वतंत्र रूप से साझा करने की अनुमति देता है। यह आम जनता के साथ-साथ मीडिया को सभी राजनीतिक गतिविधियों पर टिप्पणी करने और उन लोगों के खिलाफ असंतोष दिखाने की छूट देता है जो उन्हें अनुचित लगते हैं।

भारत की तरह अन्य कई देश भी अपने नागरिकों को अभिव्यक्ति की आजादी प्रदान करते हैं लेकिन कुछ सीमाओं के भीतर। हर देश में अभिव्यक्ति की आजादी पर लगाए गए प्रतिबंध भिन्न-भिन्न हैं। ऐसे कई देश भी हैं जो इस बुनियादी मानव अधिकार की अनुमति नहीं देते हैं। ऐसे देशों में सामान्य जनता और मीडिया सरकार द्वारा की गई गतिविधियों पर टिप्पणी करने से परहेज करती है। ऐसे देशों में सरकार, राजनीतिक दलों और मंत्रियों की आलोचना एक दंडनीय अपराध है।

समाज के समग्र विकास के लिए बोलने की स्वतंत्रता जरूरी है पर फिर भी इसके कुछ नकारात्मक नतीजे हो सकते हैं। लोगों को दूसरों का अपमान करने या भड़काने के लिए इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। मीडिया को जिम्मेदारी से कार्य करना चाहिए और अभिव्यक्ति की आजादी का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए।

मैं भाग्यशाली हूं कि मैं भारत में पैदा हुआ हूँ - एक ऐसा देश जो अपने नागरिकों का सम्मान करता है और उन सभी अधिकारों को उन्हें प्रदान करता है जो उनके विकास और प्रगति के लिए आवश्यक हैं।

Similar questions