Hindi, asked by yashikasharma9024, 8 months ago

hansi: rambhan aushadhi par nibandh​

Answers

Answered by chauhanaditi1005
0

Answer:

Here is your essay....

I hope it helps you ☺️

Plzzzz mark my answer as brainliest..... Plzzzzzzz

Explanation:

आज का जीवन बहुत जटिल, कठिन और तनावपूर्ण हो गया है। ऐसे में कोई होना चाहिये जो हमे हँसाता रहे। रोज हम अखबार, टीवी, खबरों में देखते है कि कितने लोग हर दिन आत्महत्या कर लेते है।

इससे पता चलता है की आज इंसान कितना कमजोर हो गया है कि छोटी सी बात होने पर मौत को गले लगा लेता है। ऐसा कदम व्यक्ति तभी उठाता है जब वो अंदर से बहुत निराश और उदास हो। उसके जीवन में कोई खुशी न हो।

अब ये सिद्ध हो जाता है कि हमारे जीवन में “हँसने” की कितनी जरूरत है। जो लोग अक्सर हँसते रहते है वो बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान निकाल लेते है। इसके विपरीत जो लोग अक्सर गंभीर या खामोश रहते है, जो हँसमुख नही होते वो छोटी सी समस्या आने पर परेशान हो जाते है। इसलिए कहते है की “हँसी कुदरत की सबसे बड़ी नेमत है”

इसलिए दोस्तों हँसना बहुत जरूरी होता है। सभी को खुश रहना चाहिये। आजकल टीवी में नये नये कॉमेडी शो आते रहते है जो हमे हँसाने का काम करते हैं। शाम को आदमी जब घर थका हारा आता है तो ऐसे कॉमेडी शो उसे बहुत राहत दिलाते है।

“कॉमेडी नाइट विद कपिल” Comedy Night with Kapil इसी तरह का एक शो है। आजकल राजू श्रीवास्तव, कपिल शर्मा, जोनी लीवर, अरशद वारसी, भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक जैसे कलाकारों का बहुत सम्मान होता है क्योंकि ये हमे हँसाने का मुश्किल काम करते है।

हँसना, मुस्कुराना एक ईशवरीय वरदान है। जब हम किसी हँसते हुए व्यक्ति से मिलते है तो बहुत अच्छा लगता है। हम समझ जाते है कि सब कुछ ठीक है। इसके विपरीत अगर हम किसी ऐसे व्यक्ति से मिलते है जो बहुत गंभीर है तो लगता है कि कहीं कुछ गलत है। इसलिए हँसने को सभी लोग एक सकारात्मक बात मानते है। इसलिए एक कहावत बनाई गयी है “लाफ्टर इस द बेस्ट मेडिसिन”

यह एक प्राकृतिक दर्द निवारक दवा है। हँसने के दौरान हमारे शरीर में एंडोर्फिन नामक हॉरमोन निकलता है जो एक प्राकृतिक दर्द निवारक है। यह चिंता, डिप्रेशन, चिढ़चिडे व्यवहार, बदन दर्द, मांसपेशियों में दर्द को दूर करता है।

यह एक अच्छा व्यायाम है। हँसने को एक आंतरिक व्यायाम माना जाता है। हँसने के दौरान पेट, श्वशन प्रणाली, कंधो, चेहरे की मांसपेशियों का अच्छा व्यायाम हो जाता है। जोर जोर से हँसने से हमारे दिल की अच्छी कसरत हो जाती है।

हमारी हार्ट बीट 20% तक बढ़ जाती है। हार्ट अटैक का खतरा दूसरे लोगो की तुलना में कम रहता है। 10 से 40 कैलोरी तक बर्न हो जाती है। रोज 1 घंटा हँसने से 400 कैलोरी ऊर्जा बर्न होती है जिससे व्यक्ति स्वस्थ्य रहता है। मोटापा पास नही आता है।

हँसने से हमे नई ऊर्जा मिलती है। फेफड़े की कसरत हो जाती है। रक्तचाप सामान्य हो जाता है। यह हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा देता है। शोध में पाया गया है कि जो लोग हँसमुख स्वभाव के होते है वो दूसरो के मुकाबले कम बीमार पढ़ते है। यह पीठ दर्द और मधुमेह को दूर रखता है।

हँसने के दौरान हमारा आत्मविश्वास बढ़ जाता है। सामने वाले पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। अगर हँसकर हम किसी से कोई काम करने को कहते है तो लोग कर देते है। इसके विपरीत अगर गंभीर होकर या निराश होकर किसी से कोई काम करने को कहते है तो लोग नही करते है।

सभी लोग हँसने वाले, स्माइल देने वालो को पसंद करते हैं। हँसने से बहुत तरह के फायदे है। इससे हमारा नज़रिया सकारात्मक हो जाता है। जीवन में सकारात्मक नज़रिया वाले लोग जल्द ही कामयाबी पा लेते है। ऐसा शोध में पाया गया है।

ऐसे लोग जो रात में सोने से पहले खूब हँसते है उनको अच्छी नींद आती है। अच्छी नींद बहुत ही लाभदायक होती है। इससे खूबसूरती बढ़ती है। शरीर और चेहरे पर चमक बनी रहती है। इस तरह से रात को सोने से पहले अगर आप कुछ देर हंस ले तो बहुत फायदा होता है।

शायद यही वजह है की रात के 8 से 10 बजे के बीच टीवी पर बहुत सारे कॉमेडी शो आते है। आजकल लोग इतना तनाव में रहते है कि नींद की खोली खाकर ही उनको नींद आती है। गोली खाने से अनेक तरह का साइड इफेक्ट होता है। इसलिए आप भी खुलकर हँसने का प्रयास करें।

आज के लेख में हमने आपको हँसने के बारे में, इससे क्या फायदे है सब कुछ विस्तार से बताया है। डॉक्टर के अनुसार स्वस्थ रहने के लिए 3 चीज की जरूरत होती है- संतुलित भोजन, मन की शांति और खुलकर हँसना।

शायद इसीलिए यह कहावत है कि “हँसना सबसे अच्छी दवा है” हँसना कितना जरूरी है इसे ऐसे भी समझ सकते है कि अब पूरे विश्व में “वर्ड लाफ्टर डे” World Laughter Day हर साल मई महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है।

Similar questions