Har vyakti ke andar Koi Na Koi talent hota hai aap bhi apni kisi hunar ke bare mein likhiye Jise aap Sabko batana chahte ho
Answers
हर व्यक्ति के अंदर कोई ना हुनर, प्रतिभा के बारे में लिखिए जिसे आप सबको बताना चाहिए :
यह सत्य है हर मनुष्य के अंदर कोई न कोई हुनर , प्रतिभा होती है| बस मनुष्य को अपने आप को पहचानना आना चाहिए | भगवान ने हम मनुष्य को कुछ न कुछ गुण दिए है|
मुझे भगवान ने मनुष्य जीवन दिया यही सब से बड़ा उपहार है| मैं अपनी प्रतिभा के बारे में बताने चाहती हूँ | मैं बहुत अच्छा खाना बनती हूँ | मेरे हाथों में जादू है | मैं कुछ भी बना लेती हूँ| मैं बहुत स्वादिष्ट खाना बनती हूँ | सब मेरे हाथों के खाना बहुत पसंद करते है| सब कहते है, भगवान के द्वारा दिया हुआ उपहार है यह |
इसलिए हमें अपने आप पहचानने की जरुर होती है | हम जीवन में कुछ भी कर सकते है जो हम चाहे|
अपने जीवन काल में हम कभी ना कभी अपने बड़ों या शिक्षकों को यह कहते सुना है कि हर किसी के अंदर कोई न कोई प्रतिभा होती है, बस उसको पहचानने की आवश्यकता है और यह बात पूरी तरह से सत्य भी है।
अगर मैं अपनी प्रतिभा के बारे में बात करूं तो मैं किसी को भी हंसा सकता हूं। आखिर वह आदमी किसी भी परिस्थिति में क्यों ना हो। दरअसल यह अपने आप में एक बहुत अच्छी प्रतिभा है क्योंकि हर मनुष्य के जीवन में सुख और दुख का चक्र हमेशा चलता रहता है, परंतु सुख के समय तो सभी व्यक्ति अपने समय को अच्छी तरह व्यतीत कर लेते हैं, परंतु जब दुख का पहाड़ गिरता है तो बहुत से ऐसे लोग होते हैं जो हमेशा के लिए टूट जाते हैं और अपनी खुशियां कहीं खो देते हैं। और उस समय उनको कोई ऐसे व्यक्ति की आवश्यकता होती है जो उन्हें खुश कर सके और मैं कुछ ऐसा कर सकता हूं।