हर लाइन में सब्जी का नाम छुपा है ... क्या आप खोज सकते हैं ?
1. क्या करे लाखन, वो बहुत शैतान है
.
2. स्टाफ रूम में सर सो रहे थे
.
3. वो थाली पर मलमल का कपड़ा रखकर ले गया
.
4. उसकी सहेली बगल वाले कमरे में थी
.
5. दीपू दीनानाथ के साथ था
.
6. मेढ़क की तरह हम टर टर नहीं करते
.
7. बातें करती रहीं और हम दोनों सखी रात भर नहीं सोईं
.
8. सतीश तो रीमा को अपनी बहन से ज्यादा मानता है
.
9. सोने से पहले दिए में घी याद से डाल देना
.
10. उसका बड़ा भाई चालाक चालू है
.
11. दीपा लक पर बहुत यकीन करती है
.
12. आजकल धनी यार बिल्कुल काम नहीं आते
.
13. हमें मामूली बातों पर ध्यान न देकर आगे बढ़ना चाहिए
.
14. उस दिन हमारे खेल का जोरदार आगाज रहा
.
15. यहां से भागो भीड़ अब बेकाबू हो चुकी है
# लगाइए दिमाग और 15 सब्जियों के छुपे नाम सबको बताइये ...
Answers
हर लाइन में सब्जी का छुपा नाम इस प्रकार होगा...
1. क्या करे लाखन, वो बहुत शैतान है।
➲ करेला
2. स्टाफ रूम में सर सो रहे थे।
➲ सरसो
3. वो थाली पर मलमल का कपड़ा रखकर ले गया।
➲ परमल
4. उसकी सहेली बगल वाले कमरे में थी।
➲ मेंथी
5. दीपू दीनानाथ के साथ था।
➲ पूदीना
6. मेढ़क की तरह हम टर टर नहीं करते।
➲ मटर
7. बातें करती रहीं और हम दोनों सखी रात भर नहीं सोईं।
➲ खीरा
8. सतीश तो रीमा को अपनी बहन से ज्यादा मानता है।
➲ तोरी
9. सोने से पहले दिए में घी याद से डाल देना।
➲ घीया
10. उसका बड़ा भाई चालाक चालू है।
➲ कचालू
11. दीपा लक पर बहुत यकीन करती है।
➲ पालक
12. आजकल धनी यार बिल्कुल काम नहीं आते।
➲ धनीया
13. हमें मामूली बातों पर ध्यान न देकर आगे बढ़ना चाहिए।
➲ मूली
14. उस दिन हमारे खेल का जोरदार आगाज रहा।
➲ गाजर
15. यहां से भागो भीड़ अब बेकाबू हो चुकी है।
➲ गोभी
◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌